सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ,दिए पारिवारिक लाभ
🔴 बीडियो गुलज़ारी कुमार पंडित व जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल के साथ मृतक के स्वजनों से मिले उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा
पंचायत में शनिवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के स्वजनों से क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने मिलकर सांत्वना प्रदान किया।
मिली विश्वसनीय जानकारी के अनुसार,बुधामा बसनवाड़ा,वार्ड संख्या-3 के मिथुन कुमार की आलमनगर-बुधामा मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी।
वहीं दूसरी ओर, मुशहरी मध्य टोला के रहने वाले नवल किशोर भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही बिहार विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने स्थानीय उदाकिशुनगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल के साथ बुधामा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार एवं अपने निजी कोष से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की।
मिली जानकारी से उदाकिशुनगंज के बीडीओ गुलज़ारी कुमार पंडित,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक मिथुन कुमार की पत्नी कारी देवी को 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही,मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को 5 लाख का मुआवजा दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया। तत्काल राहत के रूप में उन्होंने अपने निजी कोष से भी कुछ नकद सहायता राशि भी पीड़ित परिवार को प्रदान किए।
उदाकिशुनगंज के बीडीओ गुलज़ारी कुमार पंडित ने बताया कि पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि मद से भी तीन हजार रुपए देने हेतु पंचायत सचिव एवं मुखिया को निर्देशित किया गया है।
इस दौरान शोक संतप्त परिवारों की मदद और सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।
इस मौके पर बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी उर्फ गणगण,बुधामा पंचायत जदयू अध्यक्ष सह मुखिया प्रत्याशी राजीव मंडल,बुधामा के पूर्व सरपंच डॉ.मुकेश सिंह,अजीत कुमार शर्मा,
डीलर पवन सहनी, रामजी मंडल, बिनो राम,तपेश्वर मंडल, धीरज झा सहित कई लोग शामिल थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक