खाड़ा में बढ़ती गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर बढ़ रहा लोड, बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ता परेशान

🔴 शुक्रवार को करीब 8 बजे शाम में ट्रांसफार्मर में देखी गई आग की लपटें।

🔴 लोगों ने एक अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाने की कनीय अभियंता से की मांग।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत में राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की देर शाम करीब 8 बजे अचानक आग की लपटें दिखाई दी। 

इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा फौरन बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता उदाकिशुनगंज विजय कुमार तथा कनीय अभियंता दीपक कुमार को तुरंत दी गई।

बिजली विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार ने सूचना मिलते ही अपने मानव बल बेचन कुमार पोद्दार को स्थल पर भेजकर ट्रांसफार्मर की स्थिति का जायजा लेने को कहा । मानव बल की कठिन मेहनत से तत्काल ही बिजली बहाल हो सकी।

इधर खाड़ा के स्थानीय दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं से मिल रही जानकारी के अनुसार इस ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड है। 

बताया जाता है कि इस ट्रांसफार्मर से कमोबेश वार्ड नंबर-8,7,9 तथा 4 का आंशिक भाग को बिजली सप्लाई की जा रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं में पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,संजीव कुमार कश्यप,चंदन कुमार झा,कमलेश कुमार झा,दिनेश झा,रमण झा,चंद्रानंद झा, मनीष कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने खाड़ा वार्ड नंबर-8 हेतु बिजली विभाग के पश्चिमी शाहजादपुर फीडर के कनीय अभियंता दीपक कुमार से एक अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।

बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने इस संबंध में बताया कि खाड़ा वार्ड-8 के लिए एक अलग ट्रांसफार्मर के लिए वरीय पदाधिकारी को प्रत्र भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा ट्रांसफार्मर के लिए विभागीय रिपोर्ट कर दिया गया है। ट्रांसफार्मर आने पर निश्चित ही एक प्वाइंट पर इसे लगवा दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी