रात में दुकान और घर में किया चोरी,सुबह खाड़ा में मोबाइल बेचते पकड़ाया चोर
🔴 पुलिस के पूछताछ में चोर ने अपना नाम संदीप कुमार,पिता जयप्रकाश महतों घर जमुनियां, थाना-बसनही,जिला-सहरसा बताया।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार।
उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज थाना के बुधामा पुलिस कैंप अन्तर्गत खाड़ा गोठ बस्ती वार्ड नंबर-3 में शनिवार की रात चोरी की घटना घटित हुई।
चोर ने शातिराना तरीके से शनिवार रात करीब एक बजे पहले दिनेश कुमार मिश्रा उर्फ डबलू के कटघरे में लगा ताला तोड़कर काऊन्टर में रखा एक हजार रूपये उड़ाया। उसके बाद घर में घूसकर मोबाइल,अटैची में रखा सामान को बरामदा पर बिखेरकर केवल जेबर लेकर फरार हो गया। रात में खाड़ा में ही कहीं रुककर सुबह बाजार स्थित एक दूकान में मोबाइल बेचने के क्रम में उसे पीड़ित दिनेश ने सूचना मिलते ही अन्य ग्रामीणों के साथ पकड़ लिया।
मिल रही जानकारी से पीड़ित दिनेश ने उसके पास से चोरी किया हुआ गहने और मोबाइल को बरामद कर लिया। दिनेश मिश्रा ने खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,जवाहर मिश्रा,लीलाधर झा व अन्य ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। चोर पकड़े जाने की सूचना आग की तरह फ़ैल गई। सूचना फैलने के कारण घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने के कुछ देर बाद इधर रविवार सुबह करीब 7 बजे बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी पूर्ण प्रताप सिंह अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहूंचकर भीड़ के समक्ष ही पीड़ित दिनेश कुमार मिश्रा से घटना की पूरी जानकारी ली।
चोर ने पुलिस की छानबीन में अपना नाम संदीप कुमार, उम्र-करीब साढ़े सत्रह साल,पिता जयप्रकाश महतों, घर-जमुनियां, थाना-बसनही, जिला-सहरसा बताया। इसके बाद चोर संदीप को पुलिस कैंप प्रभारी ने अपने कब्जे में लेकर बुधामा कैंप लाया। बुधामा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक