शरद यादव की मधेपुरा में मनाई गई तीसरी पूण्य तिथि

▪️पूर्व सांसद शरद यादव के पूण्य तिथि पर सर्वदलीय सभा का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा के पूर्व सांसद शरद यादव की तीसरी पूण्य तिथि मधेपुरा में मनाई गई। सोमवार को आयोजित सर्वदलीय समारोह के अवसर पर कमोवेश सभी दल के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूण्य तिथि समारोह की अध्यक्षता उनकी धर्मपत्नी रेखा देवी ने की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत शरद यादव के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शरद यादव के राजनीतिक जीवन, सामाजिक संघर्ष और लोकतंत्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने उनके कृतित्व को याद करते हुए कहा कि "शरद यादव अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया था। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। शरद यादव तीन बार  राज्यसभा के सदस्य रहे थे. वहीं, वे सात बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने कहा कि बिहार के सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के संस्थापक सदस्य थे  शरद यादव।

जदयू के वरीय जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार ठाकुर ने कहा कि पूण्य तिथि कार्यक्रम के दौरान तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि शरद यादव ने सामाजिक न्याय,समानता और गरीब-वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जीवनभर जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर देश की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया। कार्यक्रम के उपरांत मकरसंक्रांति के पूर्व दही-चूड़ा का भोज का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर मधेपुरा नगर निगम की अध्यक्षा कविता साहा, जदयू के प्रदेश सचिव सुजीत कुमार मेहता,सोना कुमार ठाकुर,बिमल कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)