आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव की धर्मपत्नी बेबी देवी मृतक परिजनों से मिली,की पुष्पांजलि अर्पित
🔴मृतक के स्वजनों से मिलकर बेबी देवी ने ढांढस बंधाया और की दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी सूदूरवर्ती पंचायत खाड़ा एवं बुधमा में सज्जन अग्रवाल और गोपाल झा के असामयिक निधनोपरांत बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक की धर्मपत्नी बेबी देवी क्षेत्रीय दौरा की। दौरा के क्रम में रामखेलावन झड़ीलाल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा, बुधामा पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता रितेश कुमार सिंह रितु,बुधामा पंचायत के पूर्व सरपंच सह भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मृतक के स्वजन से गुरुवार की रात मिलकर ढांढस बंधाया और दिवंगतों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके कृतित्व को याद की।
जानकारी से उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के पटना में उपस्थिति के कारण क्षेत्रीय दौरा उनकी धर्मपत्नी बेबी देवी उनके प्रतिनिधि बनकर बराबर करती हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण ने दिवंगत गोपाल बाबू एवं सज्जन अग्रवाल के समाज के प्रति प्रेम और भागीदारी के कृतित्व को याद करते हुए कहा कि बुधामा के अशोक झा उर्फ गोपाल बाबू अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय,खाड़ा में शिक्षक थे और सज्जन अग्रवाल खाड़ा के अग्रवाल परिवार के एक सच्चे धर्मप्रेमी,समाजसेवी और अच्छे व्यवसाई भी थे। उन्होंने इसे पंचायत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक