तीन जिले के सीमा पर अवस्थित खाड़ा पंचायत में गृहमंत्री से की गई थाना स्थापित करने की मांग

🔴 मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना के पश्चिमी तथा तीन जिलों पर अवस्थित है खाड़ा पंचायत।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना  अंतर्गत पश्चिमी सूदूरवर्ती पंचायत खाड़ा में स्थाई थाना दिए जाने की मांग भाजपा नेता ने बिहार के गृहमंत्री से की  है।

जानकारी हो कि खाड़ा पंचायत उदाकिशुनगंज थाना के करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर थाना के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इस सूदूरवर्ती क्षेत्र में आए दिन हत्या,चोरी,राहजनी आदि की घटनाएं आम है। थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत खाड़ा तीन जिला मधेपुरा,सहरसा और खगड़िया जिले के सीमा पर अवस्थित है और प्रशासनिक दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने थाना क्षेत्र के सूदूरवर्ती खाड़ा पंचायत में स्थाई पुलिस थाना हेतु बिहार के गृहमंत्री को 17 दिसंबर 2025 को मेल से मांग पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में खाड़ा को सूदूरवर्ती क्षेत्र और तीन जिले (मधेपुरा,सहरसा,खगड़िया) के सीमा पर अवस्थित बताया है। पत्र में खाड़ा में वर्षों से पुलिस कैंप संचालित होने और जनता को एफआईआर दर्ज कराने हेतु 20 किलोमीटर की दूरी तय कर जाने की कठिनाइयां का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही उसमें लिखा गया है कि यदि खाड़ा में थाना स्थापित की जाती है तो इस क्षेत्र में आए दिन हो रही घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकता है।

थाना की मांग हेतु क्षेत्र की जनता और प्रतिनिधि से सवाल पूछे जाने पर खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा, भाजपा नेता राजेश रंजन उर्फ सोना,खाड़ा की सरपंच मुन्नी देवी,नयानगर के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा,नयानगर के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल अहद,नयानगर के वर्तमान सरपंच सुशील मंडल,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,भाकपा के वरिष्ठ नेता सह खाड़ा के भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा,कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,मो.अशफाक आलम,डॉ अमर कुमार,समाजसेवी दुर्गेश मंडल,गिरीश सिंह,विनोद विनीत आदि ने कहा कि इस क्षेत्र में स्थाई पुलिस थाना अति आवश्यक है।

सभी ने कहा कि यदि खाड़ा में थाना बन जाता है तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और घटना पर लगाम लगाने में सहायक सिद्ध होगा।
पत्र के साथ क्षेत्र में कुछ घटित घटनाओं का साक्ष्य के तौर पर अखबार में छपी समाचार का प्रति भी संलग्न कर भेजा गया है। पत्र का प्रतिलिपि डीजीपी बिहार और मुख्यमंत्री बिहार को भी मेल से भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह