उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न,उचित मूल्य पर खाद बिक्री का निर्देश

🔴 पॉश मशीन से बिल देने,स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी को अद्यतन रखने का प्र.कृ.पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनोखा कुमारी ने की जबकि मंच संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उर्वरक विक्रेता एवं कृषि समन्वयक उपस्थित रहे। राजनीतिक प्रतिनिधियों में पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव एवं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित की जाए।
साथ ही पॉश मशीन से बिल देने,स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी को अद्यतन रखने का सख्त निर्देश दिया गया।

वहीं प्रखंड प्रमुख अनोखा कुमारी ने उर्वरक विक्रेता से कही है, किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके हितों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि रबी मौसम के दौरान किसानों को उर्वरक की किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध अनियमित बिक्री या शिकायत प्राप्त होती है तो उसे कालाबाजारी मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहे उर्वरक विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगे जाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान कृषि समन्वयक मनीष कुमार,कृषि सलाहकार अनिल कुमार पाठक,कृषि समन्वयक देवेंद्र कुमार, डाटा ऑपरेटर संदीप कुमार 
लेखापाल रंजित कुमार रजक,आलोक कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, रंजित कुमार सिंह, सुनील कुमार,लव कुमार,शंभु भगत, अविनाश सिंह सहित दर्जनों खाद विक्रेता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ