भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष को नेताओं ने दी बधाई
🔴 भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन तथा बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सराओगी को नियुक्ति पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी के नियुक्ति पर नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बिहार के युवा चेहरा नितिन नवीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि सभी बिहार वासियों को इस पल के लिए गर्व महसूस हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्षों का कमान संजय सरोगी जी को सोंपे जाने पर बिहार में दोनों ओर से मजबूती मिलेगी। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बैठाने हेतु आभार व्यक्त किया है। श्री झा ने कहा कि इससे बिहारी का मान बढ़ा है क्योंकि विश्व की बड़ी पार्टी का नेतृत्व बिहार के एक युवा के हाथ में है।
मिल रही जानकारी से 1980 में पटना में जन्मे नितीन नबीन बिहार प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष पद पर 2016 में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में बिहार सरकार के मंत्री हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
इधर 1969 में जन्मे संजय सराओगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वो भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं । दोनों अध्यक्षों के नियुक्ति पर बिहार के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी का कमान सौंपे जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमीत साह जी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने और प्रदेश अध्यक्ष के कमान मिलने पर नितीन नबीन तथा संजय सराओगी को भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक यादव, भाजपा के महामंत्री विवेकानंद सिंह,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,भाजयुमो के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,भूतपूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह, आलमनगर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा, खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,रविन्द्र कुमार सिंह "बौवा",प्रमोद कुमार पासवान,नागो मेहता,मिठन ऋषिदेव,दीपक कुमार ठाकुर,दीपक मेहता,ज्योतिष झा,जयकृष्ण झा,गोपाल झा,राजकिशोर राम,रंजित कुमार ठाकुर, भाजपा नेत्री मुन्नी देवी,रंजू देवी,मीरा देवी सहित दर्जनों गणमान्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक