वीर बाल दिवस पर बच्चों के बीच कार्यक्रम का हुआ आगाज
🔴 विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच आयोजित की गई प्रतियोगिता।
रिपोर्ट: संजीव कश्यप/मधेपुरा।
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के बैनर तले जिला शिक्षा पदाधिकारी मधेपुरा के निर्देशानुसार उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत खाड़ा पुरानी बाजार उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम के अगुवाई में स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का उत्सव भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों के सम्मानित करने के लिए मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय उत्सव के कार्यक्रम में सभी लोगों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार इस योजना का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का पोषण करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना, और विकसित भारत के सपनों को साकार करने में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
खाड़ा पुरानी बाजार उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक दयानंद झा, अशोक मंडल, शिक्षिका सुलोचना देवी, शिल्पी कुमारी एवं अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षा सेवक बुद्धन रजक के सहयोग से स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला, पोस्टर बनाना, निबंध, प्रश्नोत्तरी, ज्ञानवर्धक खेल, कहानी सुनाना, नारा लेखन प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई ।
वहीं दूसरी ओर बुधा मा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में भी प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल, मध्य विद्यालय बैजनाथपुर में प्रधानाध्यापक शंकर सिंह एवं खाड़ा पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में बच्चों के बीच वीर बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक