मां विषहरा कोचिंग सेंटर खाड़ा के सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

🔴 कोचिंग संचालक राजन कुमार झा को अभिभावक  रितेश कुमार सिंह द्वारा अंगवस्त्र और मैथिल पाग पहनाकर स्वागत किया गया।

🔴 मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा एवं पत्रकार संजीव कुमार कश्यप को राजन कुमार झा ने मैथिल पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) ।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित मां विषहरा कोचिंग सेंटर के बच्चों को पिछले दिनों आई टी आई एवं स्कॉलरशिप परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर कोचिंग के निदेशक राजन कुमार झा एवं मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित युवा कार्यकर्ता रितेश कुमार सिंह ने पुरस्कृत कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग के दो छात्र खाड़ा निवासी प्रियांशु कुमार , पिता मिथिलेश केसरी, एवं सोनू कुमार, पिता संजय मंडल ने जहां आई टी आई की परीक्षा में अच्छे रैंक के साथ सफल होकर अपने माता पिता के साथ साथ  गांव समाज का नाम बढ़ाया, वहां खाड़ा बाजार निवासी मौसम कुमारी , पिता निर्धन साह ने एन एन एम एस स्कॉलरशिप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने अभिभावक सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि युवा कार्यकर्ता रितेश कुमार सिंह एवं कोचिंग के निदेशक राजन कुमार झा ने तीनों सफल बच्चों को मेधावी शील्ड देकर सम्मानित करते हुए आगे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि रितेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कोचिंग इस क्षेत्र में प्रारंभ से ही क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को संवारने हेतु संकल्पित है। इस कार्य में इस कोचिंग के निदेशक राजन कुमार झा का बच्चों के प्रति सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी के कारण मैट्रिक एवं इंटर के बच्चों का रिजल्ट भी काफी सराहनीय रहा था। 

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा एवं पत्रकार संजीव कुमार कश्यप को भी कोचिंग के निदेशक राजन द्वारा शॉल एवं पाग़ पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोचिंग के बच्चे मौसम कुमारी, अंशु कुमार, निभा कुमारी, प्रीति कुमारी, हर्ष कुमार, दीक्षा कुमारी, पनीला कुमारी, अंजली कुमारी, रितिका शर्मा, दिव्यांशु कुमार झा, रितंभरा कुमारी, निधि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिवानी कुमारी सहित कई बच्चे मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी