सीमरी बख्तियारपुर से बिहारीगंज वाया उदाकिशुनगंज रेल लाईन विस्तार हेतु नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने सांसद को सौंपा मांगपत्र

🔴 रेल लाईन विस्तार हेतु सांसद को नेता और जनप्रतिनिधियों ने सौंपा मांगपत्र ।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज।

मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव के आलमनगर विधानसभा क्षेत्रीय दौरा के क्रम में खाड़ा,बुधामा,शाहजादपुर एवं नयानगर पंचायत के नेता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनका बुधामा पंचायत के बैजनाथपुर में भव्य स्वागत किया गया। 

स्वागत समारोह की अध्यक्षता बुधामा पंचायत के पूर्व जदयू अध्यक्ष सह डीलर पवन सहनी ने किया । सांसद दिनेशचंद्र यादव को पवन सहनी द्वारा अपने आवास पर मंगलवार को दिन के करीब एक बजे  माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

भव्य स्वागत समारोह के अवसर पर दल का नेतृत्वकर्ता सह सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,बुधामा के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता रितेश कुमार सिंह,बुधामा पंचायत के पूर्व सरपंच सह भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील राम के साथ-साथ दर्जनों नेताओं ने सांसद दिनेशचंद्र यादव को सीमरी बख्तियारपुर से बिहारीगंज वाया खाड़ा-बुधामा, उदाकिशुनगंज रेल लाईन विस्तार हेतु  मांगपत्र सौंपा। 

मांगपत्र में क्षेत्रीय जनता के चिरपरिचित रेल लाईन की विस्तार की मांग की गई है। उसमें क्षेत्रीय जनता की मांग को दर्शाते हुए लिखा गया है यह रेलवे लाइन इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस रेल लाईन से इस क्षेत्र की जनता को व्यापार,यात्रा तथा अन्य सुविधाएं मयस्सर हो सकेगी। सांसद के नाम इस पत्र में केन्द्रीय रेल मंत्री के समक्ष मांग  रखने का भी आग्रह किया गया है।

इस समय बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी पूर्ण प्रताप सिंह अपने बल के साथ सांसद के स्काउट एवं गाइड के रूप में मुस्तैद रहे।

सांसद ने आश्वासन दिया कि इस रेल लाईन की मांग को निश्चित रूप से केन्द्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखेंगे।

इस मौके पर जदयू मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र नारायण यादव,विकास कुमार,जदयू के पंचायत अध्यक्ष राजीव मंडल,रमेशचंद्र आचार्य,राजेश निशाद,ललन कुमार सिंह,शंकर सिंह,मनोज कुमार सिंह, शालिग्राम भारती सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी