विश्व पर्यावरण दिवस : विश्व पर्यावरण दिवस पर मुखिया ध्रुव ने किया वृक्षारोपण
🔴 खाड़ा में पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया ध्रुव ने लगाया फलदार पेड़।
🔴 मां विषहरा कोचिंग सेंटर खाड़ा के संचालक राजन ने भी किया वृक्षारोपण।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्य किया गया। मालूम हो कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पूरा विश्व में मनाया जाता है।
इस अवसर पर खाड़ा पंचायत के सरकार भवन परिसर में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण हेतु फलदार वृक्ष लगाकर इसे बेहद यादगार बना दिया।
उन्होंने इस मौके पर मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि पर्यावरण संरक्षण कोई अतिरिक्त काम नहीं,बल्कि हमारे भविष्य की बुनियादी शर्त है। जितनी जल्दी हम प्रकृति के साथ संतुलित संबंध स्थापित करेंगे,उतनी ही अधिक संभावना होगी कि आने वाली पीढ़ियां एक सुरक्षित, स्वस्थ,पर्यावरणीय रूप से संतुलित और जल-संपन्न दुनिया विरासत में पाएंगी।
उन्होंने पंचायत के सभी जनता से अपील की है कि अपने बच्चे के जन्मदिन,अपने माता-पिता के जन्मदिन और किसी भी उत्सव पर अपने मां-पिता और बच्चे के यादगार पल को संजोने हेतु एवं धरती की हरियाली,हीटवेब और प्रदूषित हवा से बचाव के लिए एक वृक्ष जरूर लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
इधर मां विषहरा कोचिंग सेंटर के संस्थापक राजन कुमार झा ने भी फलदार वृक्ष लगाकर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सजग रहने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर पं.रो.से विकास कुमार,कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार ,विकास मित्र रेखा कुमारी ,वार्ड सदस्य रंजित कुमार ठाकुर, राजकिशोर राम,गायत्री देवी, सहदेव ऋषिदेव,विजेन्द्र कुमार शर्मा, अनीला देवी,स्वच्छता पर्यवेक्षक विभाकर झा,ब्रजेश पासवान (ई रिक्शा ड्राइवर),स्वच्छता कर्मी नीरज कुमार,दिलीप मेहतर, आजाद राम, विकास राम, ललित चौधरी,अर्जुन रजक,अजय कुमार, प्रकाश ऋषिदेव, टीपो कुमार,अरुण तांती, देवचंद्र ऋषिदेव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक