विश्व पर्यावरण दिवस : विश्व पर्यावरण दिवस पर मुखिया ध्रुव ने किया वृक्षारोपण
🔴 खाड़ा में पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया ध्रुव ने लगाया फलदार पेड़। 🔴 मां विषहरा कोचिंग सेंटर खाड़ा के संचालक राजन ने भी किया वृक्षारोपण। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्य किया गया। मालूम हो कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पूरा विश्व में मनाया जाता है। इस अवसर पर खाड़ा पंचायत के सरकार भवन परिसर में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण हेतु फलदार वृक्ष लगाकर इसे बेहद यादगार बना दिया। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि पर्यावरण संरक्षण कोई अतिरिक्त काम नहीं,बल्कि हमारे भविष्य की बुनियादी शर्त है। जितनी जल्दी हम प्रकृति के साथ संतुलित संबंध स्थापित करेंगे,उतनी ही अधिक संभावना होगी कि आने वाली पीढ़ियां एक सुरक्षित, स्वस्थ,पर्यावरणीय रूप से संतुलित और जल-संपन्न दुनिया विरासत में पाएंगी। उन्होंने पंचायत के सभी जनता से अपील की है कि अपने बच्चे के जन्मदिन,अपने माता-पिता के जन्मदिन और...