निधन : खाड़ा बाजार के सुप्रसिद्ध व्यवसायी के निधन से शोक, सिमरिया घाट में होगा दाह-संस्कार

🔴 सज्जन अग्रवाल पूर्व में खाड़ा पंचायत के मुखिया पद के उम्मीदवार रह चुके थे,सफलता नहीं मिली थी।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा बाजार निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी सज्जन अग्रवाल का करीब 64 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया।

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-4,खाड़ा बाजार निवासी सज्जन अग्रवाल अपने घर के छत पर 22 मई शुक्रवार की सुबह टहल रहे थे। इसी क्रम में वो अचानक गिरकर बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उनको सहरसा ले जाया गया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार हेतु सिल्लीगुड़ी रेफर किया गया,और बाद में फिर सहरसा वापस भेज दिया गया। 

आठ दिन तक  आइसीयू में रखकर इलाज चला। उसके बाद शनिवार 30 मई को सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया।

सज्जन अग्रवाल खाड़ा पंचायत में अग्रवाल परिवार का तथा खाड़ा बाजार का एक चिराग एवं विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही एक सफल व्यवसायी भी थे। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र मनीष,आशीष तथा एक पुत्री तथा पुत्रवधू के साथ अपने भरे-पूरे परिवार को छोड़ इस नश्वर शरीर को छोड़ स्वर्ग सिधार गए।

उनका छोटा भाई रतन अग्रवाल ने पत्रकार को बताया कि दाह-संस्कार हेतु शवयात्रा सिमरिया घाट हेतु रविवार की सुबह खाड़ा से प्रस्थान की जाएगी।

खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि उनके निधन से खाड़ा पंचायत को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।

इनके निधन पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,सरपंच मुन्नी देवी,डीलर मणिकांत झा,नवल-किशोर सिंह,हार्डवेयर व्यवसायी खाड़ा चौक शंकर सिंह,भाजपा नेता अरविंद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित सिंह,भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा, बुधामा पंचायत के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह रितु,सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाषचंद्र सिंह,शशिधर झा,राणा झा,रामानंद झा,गोपाल ठाकुर, पत्रकार कोनैन बसीर, वार्ड सदस्य राजकिशोर राम,कैलाश पासवान, श्यामल किशोर सिंह,आरएसएस के जितेंद्र कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह सहित दर्जनों शुभचिंतकों ने स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी