प्रदीप मंडल बने दोबारा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष,प्रदेश कार्यालय ने लगाई मुहर

🔴 प्रखंड जदयू अध्यक्ष का सांगठनिक चुनाव 23 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ था।

🔴 चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे प्रदीप,प्रदेश कार्यालय ने लगाई अपनी मुहर।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर प्रदीप मंडल दोबारा कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल किया। इसकी सूचना जदयू प्रदेश कार्यालय के पत्रांक-99/26 दिनांक-22/05/2026 द्वारा प्रेषित की गई है।

प्रदीप मंडल ने कहा कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव 23 फरवरी सोमवार को उदाकिशुनगंज के राजनंदन कला भवन में संपन्न हुआ था। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष,पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पार्टी द्वारा प्रखंड पर्यवेक्षक के रूप में कुंदन कुमार बंटी एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में गौतम कुमार मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी उपस्थित सदस्यों के समक्ष हमें (प्रदीप मंडल को) निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की घोषणा की गई थी। 

इसी पर शुक्रवार दिनांक-22 मई 2026 को प्रदेश कार्यालय द्वारा जदयू संगठन हेतु सेवा करने के लिए अध्यक्ष पद पर  मुहर लगाई गई।

प्रदीप ने कहा कि यह जीत जदयू के उन सभी कार्यकर्ताओं की जीत है जो रात दिन जदयू संगठन के विकास के लिए एक किए हुए हैं। नव मनोनीत अध्यक्ष ने इस मौके पर सभी पदाधिकारी,शुभचिंतकों सहित साथियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आगे के वर्षों में प्रखंड संगठन को और मजबूती प्रदान करने की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने इसे सत्य का  विजय बताया है। उन्होंने कहा कि हम पिछले सांगठनिक वर्ष के अपेक्षा इस सत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे । इसके साथ ही सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सफल प्रयास करेंगे।

इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजित सिंह,भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा, जदयू पंचायत अध्यक्ष यशवंत कुमार,मिथिलेश राम,देवनारायण राम, राजकुमार साह,गिरीश कुमार, विकास कुमार एवं राजीव कुमार,रामानंद महतो,विद्याधर सिंह, जदयू के सदस्य मु.कसीरूद्दीन, धनश्याम पटेल,संजय मार्सल,नीतिश राणा,विलाश राम,जय प्रकाश मंडल, अशोक सिंह,गुलाब चंद पोद्दार,राम सहनी,सौरभ कुमार एवं बुधामा पंचायत के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह "रितु" के साथ सैकड़ों लोगों ने दूसरी पारी के लिए प्रदीप को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी