जिला परिषद सदस्या ने सहयोग शिविर में आवेदन देकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की
🔴 जिला परिषद सदस्या सुनीला देवी ने अनुमंडल पदाधिकारी को दी शाहजादपुर पंचायत का शिकायत आवेदन।
सभी विभागों के कुल 18 काउंटर लगाया गया था। कमोवेश सभी विभागों के लगे काउंटर पर पंचायत की आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
इसी क्रम में शाहजादपुर निवासी सह उदाकिशुनगंज पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्या सुनीला देवी ने भी शाहजादपुर पंचायत में लगे सहयोग शिविर में पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी को एक आवेदन दी।
सुनीला देवी के अनुसार प्रेषित आवेदन पत्र द्वारा शाहजादपुर पंचायत में कुछ लोगों को कबीर अंत्येष्टि योजना में 3 हजार सहायता राशि नहीं मिलने और प्रधानमंत्री आवास में आवास सहायक की मनमानी का शिकायत की गई है। आवेदन द्वारा उच्च स्तरीय जांच करने तथा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक