खाड़ा पंचायत के शिनवारा में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को दिया आवेदन
🔴 सड़क निर्माण को लेकर दिया सामूहिक आवेदन।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत शिनवारा गांव वार्ड नंबर 10 में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को आवेदन पत्र देकर मांग की है।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार विधायक को दिए आवेदन पत्र में ग्रामीण हीरा प्रसाद सिंह,विजय कुमार, विवेक कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह,परीक्षण सादा,क्षेत्रीय निवासी चंदन कुमार झा,सुबोध चौधरी सहित कई ग्रामीणों ने कहा है कि वार्ड नंबर दस में मुख्य सड़क तक जाने वाली कच्ची सड़क की स्थिति काफी जर्जर है,जिससे गांव के बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। साथ ही इस गांव के लोगों को अस्पताल जाने में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि विशेषकर बरसात के मौसम में कीचड़ एवं जलजमाव के कारण और भी मुसीबत से गुजरना पड़ता है। सड़क सही नहीं रहने के कारण आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती है। इस गांव की कुल आबादी लगभग 500 से 600है। इस सड़क निर्माण हेतु पूर्व से ही जमीन आवंटित है। जिसका खाता संख्या 1002 एवं खेसरा नंबर 4283 है।
ग्रामीणों का यह भी कहना था कि पक्की सड़क निर्माण कार्य होने से मुख्य सड़क तक आवागमन सुगम एवं सरल हो जाएगा एवं ग्रामीणों को दुर्गम समस्याओं से निजात मिल जाएगा। जनहित एवं जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए उक्त भूमि पर लगभग 500 से 600 मीटर पक्की सड़क निर्माण की मांग विधायक से की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस दिशा में उचित पहल करते हुए सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक