दीना भद्री मेला : भव्य कलश यात्रा से शिनवारा में तीन दिवसीय दीनाभद्री मेला का शुभारंभ

🔴 61 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा से आरंभ हुआ दीनाभद्री मेला।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में शिनवारा वार्ड नंबर-11 में तीन दिवसीय दीनाभद्री मेला का शुभारंभ मंगलवार करीब 10 बजे सुबह 61 कुंवारी कन्याओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से किया गया।

मान्यता के अनुसार बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में दीना और भद्री दोनों को मुसहर जाति के लोकदेवता और पूज्य वीर योद्धा माना जाता है। उनकी वीरता और जीवन गाथा बिहार के लोक गीतों में गायी जाती है।

इसी कड़ी में शिनवारा में शिवमन्दिर परिसर से जल भरकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

बताया जाता है कि शिवमन्दिर परिसर में नव निर्मित कुआं जिसकी शादी धार्मिक विधि विधान से 19 जून 2026 की रात्रि कराई गई थी। उसी नव निर्मित कुआं से जल भरकर दीनाभद्री मंदिर स्थल में रखकर पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई। 

शिनवारा के उमेश मिस्त्री ने बताया कि यह मेला मंगलवार से शुरू होकर गुरूवार को समाप्त होगा। इस अवसर पर बाहर के तीन-चार जिला से मंडली मंगाया गया है। सभी अपने-अपने तरीके से संकीर्तन गायन करेंगे।

इस कलश यात्रा में हीरा प्रसाद सिंह,उमेश मिस्त्री, विवेक कुमार सिंह,राजीव कुमार सिंह,अवधेश सिंह, खंतर सादा,अरुण तांती,पपल मिस्त्री,केदार सादा,सिंघेश्वर तांती, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शंभू चौधरी, पंकज मिस्त्री,पंच प्रतिनिधि जनक राम सहित सैंकड़ों महिला एवं पुरुष धर्मावलंबी शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी