खाड़ा पंचायत में अग्नि पीड़ितों के बीच विधायक ने किया चेक का वितरण और दिया सूखा राशन

🔴 शिनवारा में तीन अग्नि पीड़ितों को मिला चेक और सूखा राशन।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित शिनवारा गांव में पिछले कुछ माह पूर्व घटित अग्निकांड की घटना में पीड़ित परिवारों का घर सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया था।

इसी को लेकर शनिवार की शाम क्षेत्रीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने आपदा मद से मिले चेक को पीड़ित परिवार को प्रदान किया। 

इस मौके पर विधायक ने कहा कि दुख की घड़ी में मैं हमेशा आपलोगों के साथ    सेवा के लिए तत्पर हूं। वहीं इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांव के वार्ड दस निवासी पूजा देवी, पति कृपाल झा के घर में अचानक पंद्रह दिसंबर की रात एवं वार्ड ग्यारह निवासी बिजली देवी, पति कैलाश तांती, एवं संजू देवी पति सनोज तांती के घर 29 दिसंबर 2025 को आग लगने से सभी घरेलू सामान एवं अनाज,बर्तन सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया था। किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया था। इस सम्बन्ध में तत्कालीन सीओ के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुआवजा के रूप में  तीनों पीड़ित परिवारों को बारह हजार रुपए प्रति परिवार चेक राशि तथा सूखा राशन (राहत सामग्री) विधायक नरेंद्र नारायण यादव के हाथों वितरण किया गया। 

इस मौके पर विधायक नरेंद्र बाबू ने इस राशि से सभी पीड़ित परिवारों को सदुपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर बिजली एसडीओ विजय कुमार राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार चौधरी,अंचल नाजिर रविन्द्र कुमार,ग्रामीण हीरा प्रसाद सिंह, विवेक सिंह,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,सांसद प्रतिनिधि सह जदयू के वरीय नेता बबलू यादव,भाजपा नेता सुबोध चौधरी,डॉ.अमर कुमार अमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)