सड़क हादसा : अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की हुई सड़क पर मौत, पुलिस ने शव परीक्षण हेतु भेजा मधेपुरा
🔴 घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा मधेपुरा।
🔴 घर से सब्जी खरीदने युवक जा रहा था बजरंगबली मंदिर प्रांगण में लगे हाट।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज /मधेपुरा ।
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधामा पुलिस कैंप अंतर्गत बुधामा आलमनगर मुख्य पथ पर शनिवार की देर शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की असमय मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुधामा पंचायत के वार्ड नंबर तीन बसनबारा गांव निवासी बिनोद ऋषिदेव का पुत्र मिथुन कुमार,उम्र करीब 28 वर्ष अपने घर से सब्जी खरीदने हेतु स्थानीय हाट जा रहा था। इसी बीच सड़क पर फर्राटे से सामने से दौड़ती आ रही एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही फौरन बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास,दरोगा पूर्ण प्रताप सिंह सहित पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दर्ज की।
वहीं इस घटना के पश्चात घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी रही। मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
वहीं इस घटना के संबंध में ग्रामीण सह भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण ने कहा कि इस सड़क पर हमेशा काफी तेज गति से ओवर लोडेड ट्रक, ट्रैक्टर,मोटर साइकिल सहित अन्य वाहन बेधड़क दौड़ती रहती है। इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होते रहती है। उन्होंने कहा कि रमजिया मोड़ एक्सीडेंट हेतु काला स्पॉट के रूप में सुमार हो चुका है। आए दिन रमजिया मोड़ के आसपास सड़क दुर्घटनाएं घटित होते रहती है।
वहीं दूसरी ओर बुधामा कैंप प्रभारी विक्की रविदास ने बताया कि इस घटना के संबंध में वरीय अधिकारी को जानकारी दे दी गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करके शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह,पूर्व उपमुखिया नीरज कुमार झा,पंकज कुमार झा सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक