बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव पहुंचे खाड़ा,पत्रकारों को किया सम्मानित
🔴 बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का किया गया खाड़ा में भव्य स्वागत।
🔴 उपाध्यक्ष ने पत्रकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में बुद्धवार को करीब एक बजे दिन में क्षेत्रीय दौरा के क्रम में पत्रकार गुड्डू कुमार ठाकुर के निवास स्थान पर पहुंचे बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का भव्य स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव को गुड्डू के पिता श्री अरुण कुमार ठाकुर ने माला पहनाकर,साथ ही गुड्डू कुमार ठाकुर ने भी उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन व स्वागत किया।
उपाध्यक्ष श्री यादव ने इस अवसर पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा तथा दैनिक भास्कर के पत्रकार गुड्डू कुमार ठाकुर को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
तत्पश्चात उपाध्यक्ष महोदय ने गुड्डू कुमार ठाकुर व नव वधू को दाम्पत्य जीवन सुखमय होने की ईश्वर से कामना करते हुए दोनों को आशीर्वाद भी प्रदान किए।
उपाध्यक्ष ने नववधू से सास-ससूर की सेवा करने तथा पति को परमेश्वर मानते हुए परिवार में आगे बढ़ते रहने की भी सलाह दी । उन्होंने भला है बुरा है जैसा भी है, मेरा पति मेरा देवता है के उद्धरण को सुनाया और इसपर अमल करते हुए परिवार में सफल जीवन जीने की भी बातें कही।
इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,दिलीप मेहता,जदयू के पंचायत अध्यक्ष बिनोद मंडल,सनोज मंडल, उपाध्यक्ष के निजी सचिव बिनोद कुमार,अजय कुमार एवं बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास सहित दर्जनों पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक