नयानगर के सिंगारपुर मेले के दौरान मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सजग,मेला शांतिपूर्ण संपन्न

🔴सिंगारपुर में मुहर्रम मेला शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न ।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज । 

मोहर्रम की दसवीं पर उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत स्थित सिंगारपुर गांव में निकाले गए ताजिया जुलूस एवं मिलान कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदाकिशुनगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहा। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई। जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

🔴 क्यों मनाया जाता है मुहर्रम ?

जानकारी से मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। यह कोई खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि पैगंबर मुहम्मद के नवासे (नाती) हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला की जंग में हुई शहादत की याद में मनाया जाने वाला गम और मातम का महीना है। 

मुहर्रम मेले के अवसर पर बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे तथा जुलूस के मार्ग और मिलान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। 

मौके पर नयानगर के पूर्व मुखिया अब्दुल अहद, बुधामा एचएससी कम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर,मीडिया प्रभारी सी.के.झा, चौकीदार रमेश पासवान, धर्मवीर कुमार, जितेंद्र कुमार,रामभवन पासवान, निरंजन कुमार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी