पंचायतों में पहली बार 'पंचायत विकास दिवस' के तहत विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
🔴 नयानगर,खाड़ा,बुधामा और शाहजादपुर पंचायत में विकास दिवस पर विभिन्न मुद्दों पर जनता के साथ की गई चर्चा।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज।
बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड के नयानगर, शाहजादपुर,बुधामा तथा खाड़ा सहित विभिन्न पंचायतों में 28 जून दिन रविवार को "पंचायत विकास दिवस" के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
आयोजित ग्राम सभा में विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और आगामी विकास कार्यों के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। जहां ग्राम पंचायत नयानगर के सिंगारपुर पंचायत भवन में आयोजित ग्राम विकास सभा एवं वीवी जी रामजी योजना चयन की बैठक की अध्यक्षता मुखिया अनिता देवी ने की।
वहीं खाड़ा में ध्रुव कुमार ठाकुर, शाहजादपुर में मुखिया सुलोचना देवी,बुधामा पंचायत में मुखिया पंकज कुमार सिंह ने पंचायत सरकार भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
नयानगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा,खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर , शाहजादपुर मुखिया प्रतिनिधि जयजय यादव,बुधामा मुखिया पंकज कुमार सिंह सहित अन्य मुखिया ने पंचायत में संचालित विकास योजनाओं,उनकी प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। सभी ने अपने-अपने पंचायत के विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान भी किया।
आयोजित पंचायत विकास दिवस में पदाधिकारी,जीविका दीदियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों से पंचायत के समग्र विकास,आधारभूत सुविधाओं के विस्तार,स्वच्छता,शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क,वीवी जी रामजी योजना का चयन एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर सुझाव लिए गए। प्राप्त सुझावों को पंचायत विकास योजना में शामिल करने पर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर नयानगर पंचायत के पंचायत भवन में सचिव मुरारी कुमार,कार्यपालक सहायक खुशबू कुमारी,स्वच्छता पर्यवेक्षक सुजीत कुमार,रोजगार सेवक मनोज कुमार साहू,न्याय सचिव निभा कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका रूबी कुमारी, वार्ड सदस्य नरेश दास,अरविंद मंडल, कैलाश मंडल, मुकेश झा, विंदेश्वरी शर्मा,सच्चिदानंद शर्मा, रामचन्द्र पासवान,विनोद मंडल आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक