प्रदीप अग्निवीर बनकर गांव का किया नाम रौशन : मनोज कुमार सिंह (प्रखंड अध्यक्ष सरपंच संघ)

🔴 रमेशचंद्र आचार्य के सानिध्य में रहकर प्रदीप ने पूरी की थी दशवीं की पढ़ाई।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।


उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत के बैजनाथपुर निवासी नरेश सिंह का बेटा ने अग्निवीर बनकर गांव ही नहीं इस क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस आशय की जानकारी रमेशचंद्र आचार्य ने दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दिन के करीब साढ़े चार बजे देश के सच्चे सिपाही होने और गांव का नाम रौशन करने को लेकर प्रदीप का स्वागत सह भव्य सम्मान समारोह आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेशचंद्र आचार्य ने की। आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह थे।

रमेशचंद्र आचार्य ने कहा कि पंचायत में पहला छात्र अग्निवीर बनकर निकला है। उन्होंने प्रदीप के शिक्षा के बारे में जानकारी दी कि दसवीं की शिक्षा तक उनके सानिध्य में ही रहकर पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि प्रदीप शुरु से ही सच्ची लगन से शिक्षा से जुड़ा रहा। रमेशचंद्र आचार्य ने छात्र प्रदीप के अग्निवीर में सफल होने के अवसर पर मिठाई खिलाकर तथा माला पहनाते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

इधर पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने प्रदीप को तिलक लगाते हुए पुष्प का माला पहनाकर स्वागत और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 2023 में मैट्रिक की पढ़ाई की एवं 2025 में इन्टर की पढ़ाई के पूर्ण होने पर सैन्य तैयारी में जुट गए थे। प्रदीप के इस सफलतम प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। सरपंच ने दूसरे छात्र को इससे सीख लेने को भी प्रेरित किया।

इस सम्मान समारोह के शुभ अवसर पर सीएचओ मु.शकील अख्तर, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,गोपाल मंडल,जनक सिंह, बिरेन्द्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, उपमुखिया परमानंद ऋषिदेव, उपसरपंच राणा कुमार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधाना शिक्षक शंकर सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने स्वागत करते हुए इन्हें शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी