अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : स्वस्थ और शांत जीवन के लिए योग को अपनाएं : मु.शकील अख्तर (सीएचओ)
🔴एचएससी सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर,बुधामा में सीएचओ ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ किया योग ।
🔴कचड़ा भवन,खाड़ा में भी स्वच्छता कर्मियों ने किया योग।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा, बुधामा,नयानगर और शाहजादपुर पंचायत में दर्जनों जगहों पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित की गई।
खाड़ा में जहां कचड़ा भवन में योग कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक निभाकर झा ने किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मी लूरी मेहरा, रूदल सादा,आजाद राम, ललित चौधरी,दिलीप मेहतर, सैनी मल्लिक के साथ योग कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।
इसी कड़ी में 21 जून 2026,दिन-रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह एचएससी में सीएच ओ मु.शकील अख्तर ने स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम और आशा के साथ योग कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सीएचओ अख्तर ने कहा कि कि नियमित योग करने से शरीर,मन और मस्तिष्क तरोताजा रहता है। योग को मन,शरीर और आत्मा को जोड़ने की खूबसूरत कला बताया।
वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ और शांत रखने का सबसे बेहतरीन तरीका योग ही है।
🌑 योग करने के प्रमुख फायदे :-
ना जिम का झंझट, ना मशीनों का कोई शोर,सिर्फ योग से ही बंधेगी पक्की सेहत की डोर। दवा और डॉक्टर से हमेशा बचे रहेंगे। सुबह की ताजी हवा और योग का साथ,जीवन को बदल कर रख देंगे।
सीएचओ ने कहा कि चेहरे पर मुस्कान और शरीर में जान लानी है,तो योग की यह महिमा सबको बतानी है। हर दिन सुबह उठकर करो योग का ध्यान,हर बीमारी का समाधान मिलेगा ।हर नई सुबह एक नई और अच्छी शुरुआत योग से करने को प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि दौलत से नहीं मिलती इस दुनिया में जो खुशी अपार,योग ऐसा है जो मन की शांति और खुशी देता है।
इस अवसर पर एएनएम कुमारी सीता, राजलक्ष्मी कुमारी आशा फेसिलेटर रूबी कुमारी एवं सबिता कुमारी,आशा विभा देवी,सरीता देवी, निभा देवी, मिली कुमारी,कंचन कुमारी, आशा देवी,अनुराधा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक