सम्मान : विद्यालय ने आयोजित की भव्य सम्मान समारोह,सम्मानित किए गए विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, छात्रों को भी वितरित किया गया कीट
🔴 विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्कूली बच्चों के बीच बांटे सेनेटरी कीट एवं कांपी।
🔴 उपाध्यक्ष नरेन्द्र बाबू ने बच्चों को महान विभूतियों से प्रेरणा लेने की अपील की।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज/मधेपुरा।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव तथा मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित तमाम अतिथियों का बच्चों ने तिलक लगाकर तथा फूलों की वर्षा कर विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित आगत अतिथि सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें प्रधानाचार्य ने बूके,माला,मिथिला पेंटिंग से सजा हुआ शाॅल और मिथिला पाग से सम्मानित किया ।
विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि सह विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अनिल कुमार सिंह के द्वारा भी विधानसभा उपाध्यक्ष का शाल,पाग,बुके और फूल माला से स्वागत और अभिनन्दन किया गया ।
हीरा प्रसाद सिंह एवं उपस्थित पत्रकार चंदन कुमार झा,संजीव कुमार कश्यप,सुमन कुमार सिंह सहित दर्जनों गणमान्यों को भी फूल मालाओं और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव द्वारा स्कूली बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कई जीवनोपयोगी बातों की जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित बच्चों से पूरे मन से पढ़ाई करने हेतु अनेक प्रेरक कहानियां को उद्धरित किए।
इस कार्यक्रम को लेकर विधायक नरेंद्र नारायण यादव विद्यालय के विधि व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधि से संतुष्ट दिखे तथा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में भी होना चाहिए।
इस अवसर पर शिक्षक मुरारी कुमार,मुरलीधर मंडल,पूर्व प्रधानाध्यापक लालकुन कुमार, दिलखुश कुमार,राजेश कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार,सीमा सिंह, रमेश कुमार, स्नेहलता,कनिज राबिया, राकेश कुमार मिश्रा,प्रेम नारायण तिवारी,पुनीत कुमार, मोहम्मद एहसान,कुणाल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह,सैकड़ों छात्र-छात्राओं सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक