जनप्रतिनिधियों ने बुधामा पुलिस कैंप को स्थाई ओपी बनाने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से की मांग

 🔴 खाड़ा पंचायत के तीन जिले के सीमा पर अवस्थित सुखासिनी में ओपी बनाने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष से जनता ने की मांग।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती बुधामा पुलिस कैंप को स्थाई किए जाने को लेकर रविवार को क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष से मांग की है।

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार कांड संख्या 137/26 एवं 138/26 के सुपरविजन के सिलसिले में बुधामा पंचायत के दौरे पर थे। 

इसके पश्चात उन्होंने बुधामा पुलिस कैंप का भी जायजा लिया। इसी क्रम में वहां खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,उदाकिशुनगंज के सांसद प्रतिनिधि सह जदयू के वरीय नेता बबलू यादव,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध चौधरी,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सी.के.झा,सहित कुछ अन्य गणमान्य लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराए। 

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने निकट में ही तीन जिले पर अवस्थित सुखासिनी में बिहार सरकार की खाली पड़ी जमीन के सम्बन्ध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय दौरा के क्रम में आए बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को जानकारी साझा करते हुए स्थाई रूप से ओपी निर्माण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। 

ओपी में मौके पर मौजूद बुधामा पुलिस कैंप के प्रभारी विक्की रविदास को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस कैंप सीमा से संबंधित एक रिपोर्ट तैयार कर जल्द भेजने को निर्देश दिया।

इस मौके पर पार्टी  प्रतिनिधियों, दर्जनों ग्रामीण  सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)