निधन : बुधामा निवासी गोपाल बाबू नहीं रहे, जनप्रतिनिधियों सहित लोगों ने दिवंगतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

🔴 बुधामा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने किया पुष्पांजलि अर्पित।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत वार्ड नंबर पांच निवासी बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो.अरुण कुमार झा के बड़े भाई अशोक झा उर्फ गोपाल बाबू थे।

अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय खाड़ा से सेवानिवृत हुए थे। करीब 65 वर्ष की उम्र में शिक्षकेत्तर कर्मचारी अशोक झा उर्फ गोपाल बाबू का रविवार को असामयिक निधन हो गया। 

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोपाल बाबू पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ इस दुनियां से चल बसे। उनके निधन की खबर मिलते ही ग्रामीणों सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक जताया है। 

उनके निधन पर बुधामा पंचायत के सरपंच सह उदाकिशुनगंज सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि गोपाल बाबू काफी लोकप्रिय एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि उनका असमय जाना स्वजन सहित समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। गोपाल बाबू के पार्थिव शरीर पर सरपंच मनोज कुमार सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी,शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किए। 

उनके निधन पर गणमान्य सह अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय खाड़ा से सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो.अमरनाथ झा लाल बाबू, पंडित मोहनानंद झा, खाड़ा पंचायत शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,बिमल कुमार झा, अधिवक्ता आदित्यनाथ झा, बुधामा पंचायत के पूर्व उपमुखिया प्रतिनिधि नीरज झा, संजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गण गण, सेवानिवृत शिक्षक मणिकांत झा, सैनिक स्कूल तिलैया के शिक्षक प्रणव कुमार झा, शशिशेखर मिश्र, बबन मिश्र, सिंटू सिंह, पूर्व उपसरपंच नवकान्त झा, शुभंकर झा सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी