सहयोग शिविर : उदाकिशुनगंज के शाहजादपुर एवं गोपालपुर पंचायत में लगाया गया सहयोग शिविर,त्वरित कार्रवाई से जनता में खुशी

🔴 18 विभागों के लगे अलग-अलग काउंटर में पदाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं,मौके पर भी हुआ कुछ समाधान।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।


उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर एवं गोपालपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
उदाकिशुनगंज के शाहजादपुर में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता जहां अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष ने की वहीं गोपालपुर पंचायत में लगे शिविर की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने की। 

शाहजादपुर पंचायत में लगे सहयोग शिविर में शांति व्यवस्था हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं गोपालपुर पंचायत में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता की उपस्थिति रही।

शाहजादपुर पंचायत में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी तथा गोपालपुर पंचायत में उदाकिशुनगंज अंचलाधिकारी स्वाती झा,प्रखंड बालविकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन शिविरों में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं में कुछ का मौके पर भी समाधान किया गया। प्रशासन द्वारा लगाए गए विभागीय स्टालों पर लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। अधिकारियों द्वारा जहां कुछ मामलों का तत्काल समाधान किया गया,वहीं अन्य आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई।

शाहजादपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में उदाकिशुनगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रूपेश कुमार,मनरेगा पीओ मुस्तफा जमाल अंसारी,उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के शाहजादपुर फीडर के जेई दीपक कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों के एवं जन समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा लिए गए जिसमें राजस्व विभाग,शिक्षा विभाग,पीएचईडी, पंचायती राज,विद्युत विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, अल्पसंख्यक,एसटी, एससी,सामाजिक सुरक्षा,बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग,खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग,पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, पशुपालन विभाग,एवं  श्रम विभाग सहित कुल 18 विभागों के अलग अलग स्टॉल लगाए गए।

सहयोग शिविर को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रशासन ने दावा किया है कि इस सभी प्राप्त आवेदनों का तीस दिनों के भीतर शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाना है।

अधिकारियों ने विभागीय स्टालों  का निरीक्षण कर कर्मियों का लोगों की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं प्रशासन ने शिविर को जनसमस्याओं के समाधान की प्रभावी पहल बताया।
इधर इस लगे शिविर में जन समस्याओं के समाधान होने पर ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।
जानकारी से शाहजादपुर में शिविर के दिन कुल 58 आवेदन एवं गोपालपुर पंचायत में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि कई आवेदन का समाधान शिविर में तत्काल ही कर दिया गया। शाहजादपुर में लोगों द्वारा कुछ समय पूर्व हाल ही में दिए गए 38 आवेदनों में 28 आवेदनों का पदाधिकारियों द्वारा निराकरण कर संबंधित लोगों को संतुष्ट भी किया गया।

इस सफल आयोजन से ग्रामीणों में जहां उत्साह देखा गया,वहीं उन्होंने प्रशासन के इस पहल की सराहना भी की।

शाहजादपुर के मुखिया प्रतिनिधि जयजय राम यादव ने सहयोग शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

इस मौके पर शिविर के नोडल पदाधिकारी देवेंद्र कुमार,विद्युत विभाग के जे.ई दीपक कुमार,जिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा सह क्षेत्र की जिला परिषद सदस्या सुनीला देवी, सांसद प्रतिनिधि सह जदयू नेता बबलू यादव,ग्रामीण अनिल कुमार सिंह,हीरा प्रसाद सिंह, वार्ड सदस्य चंद्रहास सिंह,शिबू प्रसाद सिंह,संजय मिश्रा,मनरेगा पीटीए भूषण प्रसाद, पीआरएस मनीष कुमार, सुनील कुमार,मनोज कुमार बीएफटी दीनबंधु, संतोष मिश्र,दीपक भारती, कृषि विभाग के ए.टी.एम सिद्धार्थ राज,किसान सलाहकार आनंद राज, आवास सहायक प्रभात कुमार, एवं गोपालपुर में मुखिया मणि सहनी सहित कई लाभुक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)