भाजपा प्रशिक्षण : मधेपुरा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न,दी गई विभिन्न सांगठनिक मंत्र

🔴 पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने फीता काटकर किया प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ।

🔴वन और पर्यावरण मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने भी भाजपाईयों को किया प्रशिक्षित।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा।

हर वर्ष की भांति 2026 में मधेपुरा जिला मुख्यालय सधुवा के आनंद वाटिका विवाह भवन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान रविवार को संपन्न हुआ।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने फीता काट कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने किया वहीं मंच संचालन जिला महामंत्री अरूण कुमार मंडल ने की।

पूर्व निर्धारित तिथि और कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 23 मई को कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग गीत,आगत अतिथियों का मंच पर स्वागत के साथ ही पुष्पांजलि कार्यक्रम तथा दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम से की गई। 

मिल रही जानकारी से प्रशिक्षण महाभियान में जिला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल के अध्यक्ष तथा महामंत्री आमंत्रित किए गए थे।

23 मई,शनिवार को 11 बजे आरंभ हुए प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने देश के समक्ष चुनौतियां विषय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में माननीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के बिषय तीसरा सत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने कार्यपद्धति, चतुर्थ सत्र में दिवाकर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष सहरसा ने व्यवहारिक सत्र,पंचम सत्र पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार मंडल ने संगठन और सरकार में समन्वय,षष्ठ सत्र तथा सप्तम सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कुमार शर्मा उर्फ खोखा बाबू ने हमारा इतिहास  विकास बिषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

तत्पश्चात दूसरे दिन रविवार तिथि-24 मई को व्यायाम से प्रारंभ होकर अष्टम सत्र में प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव ने मीडिया विमर्श,नवम सत्र सदस्य आयोग से अनुरंजन झा ने विचार परिवार, दसवां सत्र पूर्व प्रदेश मंत्री सरोज झा ने कार्यकर्ता विकास, ग्यारहवां सत्र पूर्व प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने  तथा स्थाई कार्यक्रम (बूथ प्रबंधन,मन की बात,आईटी),इसके साथ ही अंतिम बारहवीं सत्र में पूर्व मंत्री आलोक झा एवं अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिज्ञासा समाधान विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में  अपनी महत्वपूर्ण जानकारी से उपस्थित सदस्यों को प्रशिक्षित किया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आनलाइन परीक्षा के साथ ही आनलाइन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र निर्गत होने के साथ संपन्न हुआ।

दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल राय,रूद्रानंद पाठक,पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद अकेला, भाजपा नेता आभास झा,जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित सिंह,मनोज सिंह, योगेन्द्र राम,सुबोध चौधरी गणगण, चंदन कुमार झा,रौशन कुशवाहा, सुमित सिंह, विष्णु कुमार शर्मा,राहुल कुमार यादव, अभिषेक साह,सुभाष कुमार,राजीव कुमार सिंह,रमण कुमार झा, ब्रजेश मंडल सहित दर्जनों जिला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल के अध्यक्ष तथा महामंत्री उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी