बुधामा में विष्णु महायज्ञ का कलश विसर्जन के साथ हुआ शांतिपूर्ण समापन

🟢 कलश विसर्जन के साथ बुधामा में यज्ञ का सोमवार को को हुआ समापन।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधा मा पंचायत में पिछले गुरुवार से आयोजित पांच दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सोमवार को समापन हो गया। 

बुधामा पंचायत के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर महाविष्णु यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता आदित्यनाथ झा,संयोजक  संजीत कुमार सिंह, सचिव संजय साह, प्रधान शिक्षक सह सदस्य संजय कुमार राम, पूर्व सरपंच डॉ. मुकेश कुमार सिंह,नीरज झा,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गण गण,यजमान सह प्रधान शिक्षक अवधेश मंडल,उमेश मंडल,सैलेश सिंह,बिरेन्द मिश्रा सहित सभी कमिटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ गाजे बाजे एवं म्यूजिक सिस्टम के साथ बड़े ही धूमधाम से कलश विसर्जन किया गया।

विसर्जन कार्यक्रम में ग्रामीणों के अनुरोध पर बुधामा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एच एस सी) के सीएचओ सकील अख्तर ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

यज्ञ मंडप में यज्ञ कमिटी द्वारा बाहरी कारीगरों से बनवाई गई मिट्टी की प्रतिमाओं को गाड़ी पर सुव्यवस्थित तरीके से सजाकर पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए खाड़ा बाजार होकर वापस पुनः बुधामा पहुंचकर तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान सभी ग्रामीणों एवं यज्ञ कमिटी के सदस्यों ने एकजुटता एवं भाई चारे का संदेश देते हुए गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। 

विसर्जन के मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी चौकस नजर आए। 

महाविष्णु यज्ञ को लेकर पिछले पांच दिनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय वातावरण में रमा रहा। वहीं इससे पूर्व रविवार की संध्या क्षेत्र के विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने भी यज्ञ कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचकर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाए। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण सह गणमान्य प्रो.अमरनाथ झा "लाल बाबू" के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक को माला पहना कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर काफी गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया था। इस मौके पर कई गणमान्य लोग सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)