चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पैक्स मतगणना संपन्न,खाड़ा पैक्स से कमलेश झा निर्विरोध निर्वाचित मिले जीत के प्रमाणपत्र

🔴 पांच पंचायत के पैक्स (PACS) चुनाव का परिणाम घोषित।

🔴 खाड़ा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद सहित सदस्यों का निर्वाचन रहा निर्विरोध।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के पांच पंचायत क्षेत्रों (खाड़ा को छोड़कर) में होने वाले पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटी) चुनाव जहां शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए, वहीं शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य भी    प्रखंड परिसर स्थित सभागार में संपन्न हो गया। शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव को लेकर काफी चौकस रही। 

उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष,एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित,थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह सहित कई पदाधिकारी चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। 

वहीं दूसरी ओर शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत संपन्न हुए चुनाव मतगणना कार्य चाक-चौबंद विधि व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। 

मतगणना को लेकर प्रखंड  कार्यालय परिसर में पुलिस प्रशासन काफी चुस्त दुरुस्त एवं मुस्तैद नजर आए।  इस सम्बन्ध में उदाकिशुनगंज के बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित ने बताया कि प्रखंड के पांच पंचायतों के तहत होने वाले पैक्स चुनाव में खाड़ा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी कमलेश झा सहित सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। 

वहीं प्राप्त मतगणना परिणाम के अनुसार मंजौरा पैक्स से अध्यक्ष पद हेतु आवदा तबस्सुम 645 मत लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त की तथा अमित कुमार ने कुल 972 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। लक्ष्मीपुर पंचायत से अंजनी कुमार परीक्षित को मात्र 250 मत मिले वो द्वितीय स्थान पर रहे।तथा अध्यक्ष पद हेतु गौरव कुमार ने 691मत प्राप्त कर जीत हासिल की। गोपालपुर पंचायत से   नकुल पटेल को 234 मत मिले वो दूसरे स्थान पर रहे तो वहीं अध्यक्ष पद हेतु घनश्याम राय ने 524 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। 

इधर लश्करी पंचायत से द्वितीय स्थान पर 579 मत के साथ शंकर ठाकुर रहे तो अध्यक्ष पद हेतु कुंदन राय कुल 629 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

सभी जीते हुए प्रत्याशियों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित एवं पर्यवेक्षक के रूप में वहां मौजूद प्रियरंजन दास ने संयुक्त रूप से जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।  

वहीं दूसरी ओर जीते हुए प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

खाड़ा पंचायत में 2026 के पैक्स चुनाव में निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार झा सहित सभी जीते अध्यक्ष तथा सभी जीते हुए सदस्यों को पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच मुन्नी देवी,भाजयुमो मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा, भाजपा नेता मंटू यादव, शाहजादपुर पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर सिंह,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,पूर्व मुखिया सुनिल सिंह, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,शशिधर झा,समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा,भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार पासवान,पूर्व सरपंच ललित नारायण राम,राजेश रंजन,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल,नागो मेहता,मिठन ऋषिदेव,विजय मंडल,ज्योतिष झा, मो.अश्फाक आलम,बबुअन गुप्ता,इन्द्रदेव सिंह,भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा, विवेक सिंह,दुर्गेश मंडल,जितेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बधाई देते हुए अनेकानेक शुभकामनाएं दी है। सभी ने आगे आने वाले वर्ष में पैक्स अध्यक्ष से कृषक के लिए बेहतर किए जाने की उम्मीद जताई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह