बजट : आत्मनिर्भर भारत के सपनों के साकार करने वाला है यह बजट : नरेन्द्र नारायण यादव
🔴 दर्जनों नेताओं ने केन्द्रीय बजट की सराहना की।
रिपोर्ट : सी.के.झा/पटना।
केन्द्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लिए रविवार 1 फरवरी को वर्ष 2026-2027 हेतु बजट पेश किया। जिसमें इस केंद्रीय बजट में सरकार ने एक तरफ़ मैन्युफैक्चरिंग,एक्सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी को राहत दी है,तो दूसरी तरफ शेयर बाज़ार से जुड़े निवेश और कुछ गतिविधियों को महंगा भी किया है। सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है जिससे भारतीय बाज़ार में ये दवाएं सस्ती हो जाएंगी।
(उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का फाईल फोटो )
इसी कड़ी में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव जी ने कहा कि 2026-2027 का केंद्रीय बजट,जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने पेश किया,मुख्य रूप से युवा, महिला,किसान और गरीबों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। यह 7% की विकास दर के साथ आर्थिक विकास को गति देने,उत्पादकता बढ़ाने और 11.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के माध्यम से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
🟠 बजट की प्रमुख सकारात्मक बातें (Union Budget 2026-27):
🔴 युवा और कौशल विकास:
युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
🔴 महिला सशक्तीकरण:
स्वयं सहायता समूहों (लखपति दीदियों) को बिजनेस वुमन बनाने का विजन और हर जिले में गर्ल हॉस्टल खोलने की योजना है।
🔴 स्वास्थ्य और दवाएं:
कैंसर की 17 दवाइयों पर सीमा शुल्क (custom duty) में छूट से मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
🔴 आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचा:
बजट में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 11.2 लाख करोड़ रुपये (BE 2025-26) किया गया है, जो देश में विकास कार्यों को गति देगा।
🔴 किसान और ग्रामीण विकास:
यह बजट किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित है।
🔴सतत विकास (Sathak Bhagidari):
सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास' के दृष्टिकोण के साथ सभी क्षेत्रों तक संसाधनों की पहुंच सुनिश्चित करने की बात कही है।
यह बजट एक दूरदर्शी और समावेशी विकास का खाका तैयार करता है, जो आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में मदद करेगा।
इस केन्द्रीय बजट की भाजपा नेता स्वदेश यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक यादव,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित सिंह,भाजपा नेता महादेव चौधरी,शशिकांत झा,भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शालिग्राम भारती,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,आलमनगर जिला परिषद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण, भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता कमलेश कुमार झा, शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर सहित दर्जनों नेताओं ने सराहना करते हुए इसे देश में आर्थिक विकास की गति को सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक