अकलदेव ऋषिदेव का आकस्मिक निधन,शोक

🔴स्व.अकलदेव ऋषिदेव शाहजादपुर की उपमुखिया अनीता देवी के ससुर थे।

🔴 निधन पर जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने जताया शोक ।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।


उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नं दस निवासी उप मुखिया अनिता देवी का ससुर व प्रमोद ऋषिदेव का पिता अकलदेव ऋषिदेव का  मंगलवार की सुबह को अपने निवास स्थान बखरी में उन्होंने अपने जीवन की अंतिम साँस ली। वो अपने पीछे  भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गए। क्षेत्रीय लोगों के बीच हर दिल अजीज, सरल स्वभाव के आदमी थे।

 शाहजादपुर पंचायत के लोगो एवं जनप्रतिनिधियों ने अकलदेव के निधन पर गहरा शोक सम्वेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से जहाँ आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया। वहीँ स्वजनों को दुख की इस बेला में धैर्य सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना किया। बताया जाता है कि अकलदेव 95 वर्ष के थे। इनके आकस्मिक निधन से परिजनों में शोक का लहर है।

मंगलवार को उनके पैतृक गांव बखरी में दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयजय राम यादव ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि प्रदान कर ईश्वर से अपने चरणों में स्थान देने हेतु प्रार्थना किया। 

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जयजय राम यादव,कैलास ऋषिदेव, राजाराम, हरेराम ऋषिदेव,पिंकू ऋषिदेव,सोमन ऋषिदेव आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)