बुधामा पंचायत में किसान फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन कार्यों का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुमारी कवीता ने ली जायजा
🔴मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी,जीविका,कृषि विभाग के कर्मी एवं आंगनबाड़ी की भूमिका अहम।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में इन दिनों किसान फॉर्मर आईडी कार्य को लेकर कृषि विभाग के कर्मी,जीविका सहित पंचायत स्तरीय सभी कर्मचारी गंभीर बने हुए हैं।
शुक्रवार को कृषि विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी कविता इसी क्रम में शुक्रवार को बुधामा पंचायत सरकार भवन पहुंचकर कार्यों का जायजा ली। उन्होंने कहा कि अनुमंडल के उदाकिशुनगंज प्रखंड में 288, आलमनगर प्रखंड में 337, पुरैनी में 304,चौसा में 235, बिहारीगंज में 247 एवं ग्वालपाड़ा में 202 फार्मर आईडी बना । गुरूवार तक का प्रखंडवार प्रतिशत क्रमशः उदाकिशुनगंज 58.95, आलमनगर 60.99,पुरैनी 6065,चौसा 41.56, बिहारीगंज 81.12 एवं ग्वालपाड़ा 83.57 रहा। उन्होंने खासकर सभी कर्मचारियों को उपरोक्त परसेंटेज को और बेहतर करने पर विशेष जोर देने को निर्देशित की। इस मौके पर कृषि विभाग के एसडीओ ने सभी किसान लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि यथाशीघ्र फॉर्मर आईडी कार्य बनवा लें,ताकि सरकार द्वारा संचालित कृषि विभाग के सभी लाभ मिल सके।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक