जदयू सांगठनिक चुनाव की सरगर्मी तेज,निर्विरोध निर्वाचन हेतु निर्धारित बैठक में पहूंचेंगे कार्यकर्ता
🔴 उदाकिशुनगंज में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव 23 फरवरी को,क्षेत्रीय दौरे में प्रदीप।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
इसी चुनावी परिप्रेक्ष्य में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उदाकिशुनगंज जदयू के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल अपने समर्थकों के साथ पंचायत अध्यक्ष और जदयू के वोटरों से मिलते हुए खाड़ा पहुंचे। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्रखंड जदयू अध्यक्ष ने जदयू नेता मिथिलेश राम, देवनारायण राम,संतोष राम,भाजपा नेता अशोक सिंह आदि समर्थकों के साथ खाड़ा में भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा से भी मिले।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष,पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रखंड पर्यवेक्षक के रूप में कुंदन कुमार बंटी एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में गौतम कुमार मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्ञात हो कि 23 फरवरी को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित कला भवन में संपन्न होगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक