शिनवाड़ा चबियारी में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ संपन्न,बुद्धवार को निकलेगी कलश शोभायात्रा

🔴 तीन दिवसीय अखंड रामध्वनि यज्ञ 18 फरवरी के कलश यात्रा से होगी शुरू।

🔴 251 कन्याओं द्वारा निकलेगी बुधवार की सुबह कलश शोभायात्रा।

🔴 सहरसा एवं नेपाल समेत चार मंडली के कलाकार देंगे प्रस्तुति।

रिपोर्ट :पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।


उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के शिनवाड़ा (चबियारी) में 48 घंटे का अखंड रामध्वनि यज्ञ का भव्य आयोजन बुधवार की सुबह कलश शोभायात्रा से आरंभ किया जाएगा। इससे पहले 16 फरवरी शाम 5 बजे से 17 फरवरी शाम 5 बजे तक 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ किया गया।यज्ञ की तैयारी यज्ञ मंडप से लेकर पांडाल की सजावट जोरों-शोरों से चल रहा है।
शंभू चौधरी ने बताया कि रामध्वनि यज्ञ 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। 

इधर यज्ञ की तैयारी को देखने पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजपा नेता चंदन कुमार झा,रविन्द्र कुमार सिंह मंगलवार की शाम यज्ञ स्थल पहुंचे। मुखिया ने यज्ञ के नेतृत्वकर्ता शंभू चौधरी से अग्निशमन की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा,साफ-सफाई से लेकर, शौचालय व अन्य व्यवस्था पर बारिकी से ध्यान देने को कहा। कल कलश शोभायात्रा में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर व अन्य सैकड़ों ग्रामीण शामिल होंगे।

शंभु चौधरी ने कहा कि कलश शोभायात्रा बुधवार को सुबह सात बजे शिनवारा चबियारी से चलकर शिनवारा,खाड़ा,बुधामा शिव मंदिर होते हुए काली पोखर से जल भरकर  वापस यज्ञ स्थल पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में 251 कन्याएं भाग लेगी। 

रामध्वनि यज्ञ में सहरसा एवं नेपाल से आ रहे रंगीन मंडली अपने कला द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि अखंड रामध्वनि यज्ञ का 20 फरवरी को विसर्जन के साथ समापन होगा। 

आयोजन की तैयारी में  सामाजिक कार्यकर्ता शुभंकर मुखिया,मिथिलेश मुखिया सहित सभी युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)