शिनवाड़ा चबियारी में 48 घंटे का अखंड रामध्वनि यज्ञ की तैयारियां जोरों पर
🔴 कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे दर्जनों कार्यकर्ता
🔴 सहरसा एवं नेपाल से आ रहे कलाकार देंगे प्रस्तुति।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के शिनवाड़ा (चबियारी) में 48 घंटे का अखंड रामध्वनि यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रहा है।
शंभू चौधरी ने बताया कि रामध्वनि यज्ञ 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस आयोजन को लेकर गांव सहित पंचायत में उत्साह का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा कमिटी के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में एक दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। रामध्वनि यज्ञ में सहरसा एवं नेपाल से आ रहे कलाकार द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
इधर लक्ष्मी मुखिया,दिनेश मुखिया सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि 18 फरवरी को भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगी। बुद्धवार को आरंभ हो रहे 48 घंटे का अखंड रामध्वनि यज्ञ का 20 फरवरी को विसर्जन के साथ समापन होगा। रामध्वनि यज्ञ में लगातार राम नाम का संकीर्तन के साथ ही भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन लगातार तीन दिनों तक चलेगा।
आयोजन की तैयारी में सामाजिक कार्यकर्ता सज्जन मुखिया,शुभंकर मुखिया,मिथिलेश मुखिया सहित सभी ग्रामीण युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक