सप्ताह में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया शराब कारोबारी बिजली,भेजें गए जेल

🔴 बिजली पंडित मूर्गा फार्म के आड़ में  शराब कारोबार करते फिर हुआ गिरफ्तार।

🔴 बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र के खाड़ा से देशी शराब कारोबारी बिजली को दोबारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पुलिस कैंप के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-9 निवासी विन्देलाल पंडित का पुत्र  विजय पंडित उर्फ बिजली पंडित को 15 लीटर देशी शराब के साथ 19 फरवरी गुरुवार को दूसरी बार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मिल रही जानकारी से इससे पहले बिजली पंडित को 13 फरवरी दिन शुक्रवार को शराब कारोबार में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसका एफआईआर नंबर-477/26 बताया जा रहा है।

मिल रही सूत्रों की जानकारी से शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय से 100 कदम  पहले माली-आलमनगर सड़क के दक्षिण भाग में बिजली पंडित द्वारा मूर्गा फार्म के साथ शराब का कारोबार किया जाता है। इसी जगह पर बिजली शराब छुपाकर रखा था और पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधामा पुलिस कैंप के प्रभारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को बिजली को शराब के साथ मौके से गिरफ्तार किया। थाना से सारा प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात बिजली को पुनः जेल भेज दिया गया है। 

बता दें कि सप्ताह में दूसरी बार बिजली पंडित को गिरफ्तार कर बुधामा पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन इस तरह के नशा कारोबारियों,नशेड़ी और जुआड़ी आदि  को पकड़कर तो जेल भेजती है। पर जेल से वापस आने के बाद फिर उसी कार्य और कारोबार में लिप्त हो जाते हैं जो चिंताजनक है। 

देखना यह है कि इतनी शख्त प्रशासनिक कार्रवाई से भी क्षेत्र में शराब कारोबारियों में दहशत होता है या फिर जैसे चल रहा था उसी प्रकार चलता रहेगा ? यह प्रशासन के लिए चुनौती होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)