किसानों के फॉर्मर आईडी कार्य को लेकर प्रखंड प्रशासन गंभीर,समय बढ़ाकर किया गया 15 फरवरी
🔴उदाकिशुनगंज के बीडीओ, बीएओ,बीपीआरओ,सीओ सहित कई अधिकारी नित्य फार्मर रजिस्ट्री कार्य का जायजा ले रहे।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज ही नहीं पुरे बिहार में पिछले कई दिनों से जारी किसानों के फॉर्मर आईडी व रजिस्ट्रेशन को लेकर एक बार पुनः तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया गया है।
इधर मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में जोर-शोर से विभिन्न विभागों के कर्मियों के द्वारा किसानों के हित में फॉर्मर आईडी कार्ड को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज के बीडीओ, बीएओ, बीपीआरओ,सीओ सहित कई अधिकारी नित्य इस कार्य का जायजा भी ले रहे हैं।
इस बारे में पत्रकार के पूछे जाने पर उदाकिशुनगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से भी अपील की गई है कि किसानों के निबंधन (एफ आर) के काम में आप अपने पंचायत के किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी,विकास मित्र,स्वच्छता पर्यवेक्षक,पंचायत कार्यपालक सहायक को भरपूर सहयोग करें। वहीं बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक किसानों का निबंधन अनिवार्य है। ऐसे किसान जो निबंधन नहीं कराते हैं, वह कृषि विभाग के अनेकों लाभ जैसे पीएम किसान योजना,खाद सब्सिडी,कृषि यंत्र सब्सिडी सहित अन्य कृषि लाभों से वंचित रह जाएंगे।
बीडीओ गुलज़ारी कुमार पंडित द्वारा इस अभियान में किसानों के हितों के लिए आवश्यक सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि लगभग साठ प्रतिशत किसानों का फॉर्मर आईडी का कार्य अभी तक पूरा कर लिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक