नशेड़ी और नाबालिग वाहन चालकों की अब खैर नहीं,बुधामा कैंप के नए प्रभारी गौरव के नेतृत्व में गश्ती तेज
🔴 बुधामा कैंप प्रभारी के रूप में आए गौरव कुमार,क्षेत्र में अमन चैन हेतु गश्ती जारी
🔴 विक्की रविदास के छुट्टी पर जाने पर नए कैंप प्रभारी ने संभाला पदभार।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत संचालित बुधामा कैंप में तत्काल प्रभाव से गौरव ने कैंप प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला।
उनके कैंप में आने की सूचना के बाद खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, पत्रकार चंदन कुमार झा व रविन्द्र कुमार सिंह आदि ने कैंप पहुंचकर उनसे मुलाकात करते हुए उनका स्वागत किया।
कैंप प्रभारी गौरव कुमार ने पत्रकार को बताया कि उनका पहला उद्देश्य क्षेत्र में नियमित गश्ती,नशेबाज की धरपकड़, नाबालिग वाहन चालकों पर लगाम के साथ-साथ क्षेत्र में अमन चैन हेतु पुलिसिंग की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को मोबाइल पर खाड़ा बरहकोल से एक महिला की कहीं से भटककर आने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर उनको कब्जे में लेकर पूछताछ की। पूछताछ से पता चला कि 50 वर्षीय महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उन्होंने अपना नाम झालो देवी पति चंदन मुखिया पता सिंगारपुर गोढ़ियारी वार्ड नंबर-2,थाना उदाकिशुनगंज बताई। इस पते पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व उनके पहचान के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।
इस तरह की बेहतर पुलिसिंग की चर्चा हो रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक