251 कन्याओं द्वारा निकाली गई कलश शोभायात्रा,राम ध्वनि यज्ञ का हुआ शुभारंभ
🔴 तीन दिवसीय अखंड रामध्वनि यज्ञ बुधवार के कलश यात्रा से हुई आरंभ।
🔴 लाल-पीले नए परिधान से कन्याओं द्वारा निकाली गई शोभायात्रा।
🔴 बाहर से आए मंडली के कलाकार देंगे भव्य प्रस्तुति।
🔴 जय श्री राम से क्षेत्र हुआ गुंजायमान।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के शिनवाड़ा (चबियारी) में 48 घंटे का अखंड रामध्वनि यज्ञ का भव्य आयोजन बुधवार की सुबह कलश शोभायात्रा से आरंभ हो गया। यज्ञ की तैयारी, यज्ञ मंडप से लेकर पांडाल की भव्य सजावट ने मेला आयोजकों सहित दर्शकों और श्रद्धांलुओं का मन मोहने वाला माहौल बना दिया है।
मेला कमिटी के अध्यक्ष राहुल कुमार भगत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि दर्शकों के लिए सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। आप सजगता से यज्ञ के सफल आयोजन हेतु अपने-अपने कार्य में तन्मयता से लग जाएं।
कलश यात्रा में खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण भक्तजन और गणमान्यों ने भाग लिया। मुखिया ध्रुव ने कहा कि सनातन के इस मेला में राम ध्वनि में सम्मिलित हुए बाहर के कलाकारों को देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भाग लेने की संभावना है। उन्होंने मेला कमिटी के अध्यक्ष सहित सदस्यों से अपील किए हैं कि अपनी-अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाते हुए यज्ञ संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण मिलकर यज्ञ संपन्न करने हेतु कटिबद्ध हैं।
इधर शंभू चौधरी ने बताया कि रामध्वनि यज्ञ 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।आलमनगर के विद्वान पंडित चंदन मिश्रा के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न होगा। चौधरी ने अग्निशमन की व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरा,साफ-सफाई से लेकर,शौचालय व अन्य व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। शंभु चौधरी ने कहा कि कलश शोभायात्रा बुधवार को सुबह सात बजे शिनवारा चबियारी से निकली। यह यात्रा शिनवारा,खाड़ा,बुधामा शिव मंदिर होते हुए काली पोखर से जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में 251 कन्या ने भाग ली।
उन्होंने कहा कि रामध्वनि यज्ञ में सहरसा एवं नेपाल सहित चार मंडली द्वारा भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। यज्ञ में रंगीन मंडली अपनी कला द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
आयोजन की तैयारी में सामाजिक कार्यकर्ता शंभु चौधरी,लक्ष्मी मुखिया, दिनेश मुखिया,सज्जन मुखिया,शुभंकर मुखिया, मिथलेश मुखिया सहित दर्जनों ग्रामीण युवा शामिल है। सभी ग्रामीण मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक