खाड़ा में सोमवार को लगा जनता दरबार, सरपंच मुन्नी देवी भी ससमय पहुंची कार्यालय कक्ष

🟢 खाड़ा पंचायत में मुखिया का प्रयास लाया रंग,बैठने लगे पंचायत कर्मी।

🟢 खाड़ा पंचायत सरकार भवन में जनता दरबार में पहुंचने लगे फरियादी, लोगों में खुशी।

🟢 तृतीय महाभियान के तहत 6 फरवरी तक बनाया जाएगा फार्मर आईडी।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। 

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में सोमवार को एक ओर जहां बदला-बदला सा नजारा देखने को मिला,वहीं पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों से आए ग्रामीण फरियादियों में उत्साह देखने को मिला। 

इधर खाड़ा ग्राम कचहरी की सरपंच अपने न्याय मित्र भास्कर झा, उपसरपंच सुनील पासवान एवं पंचों के साथ ससमय कार्यालय पहुंचकर ग्राम कचहरी से संबंधित कार्यों को प्रथम दिन पंचायत सरकार भवन में संभाला। सरपंच मुन्नी देवी ने कहा कि ग्राम कचहरी का सारा कार्य सोमवार से पंचायत सरकार भवन में ही किया जाएगा। उन्होंने ग्राम कचहरी सचिव भास्कर झा को कचहरी से संबंधित सभी उपस्कर कार्यालय में लाने का निर्देश दी। उन्होंने उपसरपंच सहित सभी पंचों को अब सारा ग्राम कचहरी का कार्य पंचायत सरकार भवन में संपादित करने को भी निर्देशित की है।

पंचायत सरकार भवन में लग रहे जनसुनवाई हेतु जनता दरबार सोमवार को दूसरे दिन लगाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में सभी ग्राम पंचायतों में भी सोमवार एवं शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन में जनता दरबार का आयोजन किया जाना है। इसी आलोक में सोमवार को खाड़ा पंचायत स्थित सरकार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं सरपंच मुन्नी देवी स्वयं पंचायत कार्यालय समय के अनुसार अपने अपने कक्ष में उपस्थित थे। 

वहीं पंचायत स्तरीय सरकारी कर्मी भी कार्यालय में मौजूद रहकर विभिन्न वार्डों से आए फरियादियों के समस्याओं को हल करने में तल्लीन नजर आए। ग्रामीण लोगों ने अपने पंचायत में पहली बार प्रारंभ हुए  ऐसे कार्यक्रम को लेकर जहां मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर की प्रशंसा की, वहीं अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि अब लोगों को किसी भी समस्या हेतु प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 

जनसुनवाई हेतु पंचायत सरकार भवन में लगे जनता दरबार में खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी पंचायत स्तरीय कर्मियों को अपने सुविधानुसार दिन के हिसाब से समय से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। आम लोगों की सुविधा के लिए वे सदैव तत्पर हैं। खाड़ा पंचायत में पदस्थापित सभी कर्मियों के नाम,पदनाम एवं मोबाइल नंबर के साथ दीवाल लेखन भी करवा दिया गया है। मुखिया ध्रुव ने साफ  शब्दों में कहा कि किसी भी समस्या हेतु ग्रामीण जनता बेहिचक उनसे सुबह दस बजे से चार बजे तक पंचायत सरकार भवन में मिल सकते हैं। 

🟢 सरकार भवन में बनाया जा रहा फार्मर आईडी:

इधर कृषि समन्वयक मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार से पुनः किसान रजिस्ट्रेशन (फार्मर आईडी) कृषि विभाग द्वारा सर महाभियान के तृतीय चरण में बनाया जाना प्रारंभ कर दिया गया है जो 6 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जिनका फार्मर आईडी नहीं बनेगा उनको किसान सम्मान निधि से वंचित किया जा सकता है। इसलिए सभी किसान अपना फार्मर आईडी निश्चित रूप से बना लें।

इस मौके पर कृषि समन्वयक मनीष कुमार,खाड़ा ग्राम कचहरी सचिव भास्कर झा, विकास मित्र रेखा कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक विभाकर झा, जीविका से जुड़ी किरण कुमारी, कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार, वार्ड सदस्य राजकिशोर राम, उपसरपंच प्रतिनिधि सुनील पासवान, पंच प्रतिनिधि प्रीतम ठाकुर,शिवेंद्र कुमार सिंह,तपन कुमार सिंह,छोटी मुखिया सहित कई वार्ड सदस्य, पंच एवं ग्रामीण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)