क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधामा विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए नरेंद्र नारायण यादव,मेला कमिटी ने किया स्वागत

🔴 बुधामा पंचायत में विष्णु महायज्ञ के अन्तिम दिन करीब तीन बजे सपत्नीक पहुंचे बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव।

🔴 पुष्प वर्षा के साथ सपत्नीक उपाध्यक्ष का किया गया स्वागत।

🔴 सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ झा ने अंग वस्त्र प्रदान कर किया उन्हें सम्मानित।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में पिछले गुरुवार से प्रारंभ पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ के अन्तिम दिन आलमनगर विधानसभा के विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष क्षेत्र भ्रमण के दौरान नरेंद्र नारायण यादव सपत्नीक विष्णु महायज्ञ में पहुंचे । जहां सपत्नीक उनका पुष्प वर्षा कर सुबोध चौधरी गणगण सहित समस्त मेला कमिटी सदस्य ने स्वागत किया वहीं सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ झा व यज्ञ कमिटी अध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्यनाथ झा ने माला पहनाकर स्वागत किया। 

इनके साथ पहुंचे आलमनगर जिला परिषद प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,उदाकिशुनगंज सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव का बारी-बारी से माला पहनाकर पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह व मेला कमिटी के सचिव संजय साह ने स्वागत किया। 

भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण ने उपाध्यक्ष महोदय का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया।

बताते चलें कि नरेंद्र नारायण यादव जी का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद प्रथम क्षेत्रीय दौरा था। उन्होंने सबसे पहले यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और भगवान के सामने सर नवाते हुए सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

स्वागत के बाद श्रोताओं व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने रामायण की चौपाई बड़े भाग्य मानुष तन पावा...,भक्त प्रह्लाद से लेकर,कबीर की पंक्ति कबीरा जब हम पैदा हुए..., इसके साथ ही अन्य भक्तों व श्रीकृष्ण-राधा के बारे में विस्तृत चर्चा की। उनके भक्ति की इस चर्चा से पूरा परिसर धर्म प्रेमियों की तालियों की गर्गराहट और जय श्रीराम,भगवान कृष्ण की जय सहित आदि नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष ने यज्ञ में गुप्त दान कर सहयोग राशि भी प्रदान किया।

वहीं दूसरी ओर  रामध्वनि,पूजा-अर्चना तथा रामलीला का मंचन जारी था। दूसरे जिलों से आए कीर्तन मंडलियों एवं रासलीला मंडली के  अभूतपूर्व कलाओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। 

यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता आदित्यनाथ झा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्तागण पूर्ण मुस्तैदी से आयोजन को सफल मनाने में लगे हुए हैं। 

स्थानीय बुधामा कैंप के एएसआई राहुल कुमार अपने पुलिस बल के साथ यज्ञ स्थल पर मुस्तैद थे। 

अध्यक्ष आदित्यनाथ झा ने कहा कि उनका आयोजित कार्यक्रम में भरपूर प्रशासनिक सहयोग मिल रहा है। इस तरह कहा जाए कि पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में रमा हुआ है। 

सेवा निवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ झा के आग्रह पर उनके आवास पर पहुंचकर सभी ग्रामीणों का जोरदार स्वागत और अभिनन्दन स्वीकार किया। उपाध्यक्ष को सपत्नीक सेवानिवृत्त प्रोफेसर व उनके पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्यनाथ झा ने पुरे परिवार व गणमान्यों की उपस्थिति में माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत, अभिनंदन व सम्मानित किया।

इस अवसर पर आलमनगर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह,सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,भाजपा नेता चंदन कुमार झा,शाहजादपुर मुखिया प्रतिनिधि जय-जय राम यादव,सीएचओ मु.शकील अख्तर,बुधामा कैंप एएसआई राहुल कुमार,मु.अश्फाक आलम,शशिशेखर मिश्रा,बिमल झा,मेला कमिटी के संयोजक संजीत कुमार सिंह,नीरज झा,संजय राम, उमेश मंडल,शंकर मंडल,अवधेश मंडल,राजेश कुमार, दिलीप मेहता,बिनोद मंडल,टुमन मेहता,पंकज झा, बिरेंद्र मिश्रा एवं यज्ञ कमिटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह