महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर साधुपुर में निकलेगी शिव की भव्य झांकियां,तैयारी जोरों पर
🔴 महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली जाएगी भव्य झांकियां।
🔴 शिवचर्चा तथा शिवधुन संकीर्तन का भी होगा आयोजन।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत बुधामा पंचायत के साधूपर,वार्ड नंबर-3 में नव स्थापित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव की झांकी सहित अन्य भव्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष हिटलर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। प्रशासनिक परमिशन ले लिया गया है। हिटलर ने कहा कि कार्यक्रम में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बेरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिहार उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन किसी भी स्थिति में नहीं की जानी चाहिए, जिसका अक्षरशः पालन किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम के सचिव रामजी मंडल एवं कोषाध्यक्ष राजेश मंडल ने बताया कि शिव मंदिर की स्थापना वर्ष-2024 में हुई थी। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूरे होंगे। इसी उपलक्ष्य और महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य और आकर्षक झांकियों के साथ शिव चर्चा एवं शिवधुन संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शिव की झांकी साधुपुर स्थित शिव मंदिर से आरंभ की जाएगी तथा बुधामा बजरंगबली मंदिर,बैजनाथपुर से होते हुए वापस साधुपुर मंदिर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्णियां तथा भागलपुर के मंडलियों को आमंत्रित किया गया है।
सचिव श्री रामजी मंडल ने कहा कि दो दिन का कार्यक्रम है जो 15 फरवरी दिन रविवार को चार बजे आरंभ होगा और 16 फरवरी सोमवार के दिन इसका समापन है।
इधर समाजसेवी रंजित सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन आयोजित कार्यक्रम में पूर्णियां से मां अंबे म्यूजिकल ग्रुप तथा भागलपुर से भी आ रहे कलाकारों की जत्था अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मनीष टेंट हाउस साधूपुर के द्वारा भव्य पांडाल लगाया जा रहा है। उनके द्वारा मंदिरों के साथ ही आसपास के जगहों को सजाकर भव्य रूप दिया जा रहा है। रंजित ने आसपास के क्षेत्र के सभी भक्तिमती माताओं एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस आयोजित कार्यक्रम में अपनी भागीदारी जरूर निभाएं। उन्होंने खासकर गुरू भाई और गुरु बहनों को सादर आमंत्रित किया है।
आयोजन स्थल पर भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,आयोजन समिति के सदस्य मुरारी मंडल,सुभाष मंडल,राजेंद्र मंडल,हीरण ऋषिदेव, श्याम ऋषिदेव,सीजन ऋषिदेव,रंजन कुमार,मंजेश कुमार मंडल,मनीष कुमार,नीरज कुमार,त्रिवेणी साह,सूरज कुमार सहित दर्जनों भक्तिमती माताऐं एवं भक्तजन उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक