एचडब्ल्यूसी बुधामा में आशा एवं एएनएम की बैठक संपन्न,दिए गए आवश्यक निर्देश

🔴 सीएचओ मु.सकील अख्तर ने बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मु.सकील अख्तर के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी आशा एवं एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। 

बैठक में सीएचओ ने विभागीय प्रावधान के तहत कई आवश्यक दिशा-निर्देश कर्मियों को दिए। बैठक में सीएचओ ने उपस्थित एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कार्य करने हेतु भी निर्देश दिए। 

सीएचओ सकील अख्तर ने कहा कि बैठक में इस स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की गई। एनसीडी (गैर संचारी रोग) से संबंधित मुद्दों,नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित क्षेत्र के लोगों एवं निवासियों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य केंद्र से लाभ मिले,इन सभी मुद्दों सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर सभी कर्मियों का इन कार्यों की ओर विशेष ध्यान आकृष्ट करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु भी निर्देशित किया।

वहीं दूसरी ओर सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर ने सभी कर्मियों को ससमय स्वास्थ्य केंद्र पर आने एवं जाने हेतु भी निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के निर्देशानुसार कार्यों को संपादित करने सहित सभी कर्मियों से सहयोग की भी अपील की। उन्होंने आशा  

इस मौके पर एएनएम प्रीति कुमारी,राजलक्ष्मी कुमारी,आशा कार्यकर्ता पुष्पांजलि देवी, आशा कुमारी,प्रतिभा कुमारी, निशा कुमारी,बबीता कुमारी सहित कई कर्मी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)