दबंगों ने घेराबंदी तोड़ फसल किया बर्बाद,कानूनी कार्रवाई की मांग

 🔴 पीड़ित ने अंचल अधिकारी समेत कई अधिकारियों से लगाई गुहार।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा मौजा में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जहां दबंगों द्वारा घेराबंदी तोड़कर फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने अंचल अधिकारी सहित कई वरीय अधिकारियों से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता नरेश यादव जो स्वर्गीय हरिनंदन यादव के पुत्र हैं और मूल रूप से ग्राम पोस्ट बाला टोल थाना पुरैनी के निवासी हैं। वर्तमान में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में रहटा हैं। उन्होंने बताया कि रहटा मौजा में उनकी 14 डिसमिल 150 वर्ग कड़ी जमीन है, जो उन्हें केवाला से प्राप्त हुई है। उक्त जमीन की जमाबंदी उनके नाम से कायम है और वे कई वर्षों से नियमित रूप से लगान की रसीद कटाते आ रहे हैं।

नरेश यादव का आरोप है कि हाल के दिनों में राजेंद्र पासवान, मेराज आलम, रुका देवी सहित करीब आधा दर्जन लोग हरवे-हथियार से लैस होकर उनकी जमीन पर पहुंचे और पिलर सहित घेराबंदी को उखाड़कर फेंक दिया। साथ ही जमीन में लगी फसल को भी बर्बाद कर दिया और उन्हें जमीन से बेदखल कर दिया।

घटना से आहत पीड़ित ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, अंचल अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जमीन पर पुनः कब्जा दिलाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)