महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बुधामा के साधुपुर में निकाली गई शिव की झांकी

🔴 महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकली शिव की बारात की झांकी।

🔴 झांकी साधूपुर शिव मंदिर से निकलकर बुधामा बजरंगबली मंदिर,बैजनाथपुर से नाई टोला होते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंची।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत के साधूपुर वार्ड नंबर -3 में अवस्थित शिव मंदिर में धूमधाम से महाशिव रात्रि पर्व मनाया जा रहा। महादेव मंदिर से आकर्षक झांकी भी निकाली गई। झांकी में भगवान महादेव,पार्वती के साथ भूत,पिशाच सहित कई अन्य रूप प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मनमोह लिया। 

झांकी साधूपुर शिव मंदिर से निकलकर बुधामा बजरंगबली मंदिर होते हुए बैजनाथपुर तथा नाई टोला से पुनः साधूपुर शिव मंदिर पहुंची। 

रविवार की रात शिव विवाह के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना करने के पश्चात बाहर से आए कलाकारों द्वारा शिव ध्वनि संकीर्तन के साथ शिव-पार्वती से संबंधित कथा पर आधारित भव्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी जो मनमोहक होगी। 

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधूपुर में भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा। 

आयोजित कार्यक्रम में बुधामा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह,सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,रमेश आचार्य,रणजीत सिंह, जदयू के पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार,साधुपुर के शिव मंदिर मेला  कमिटी अध्यक्ष हिटलर कुमार,सुभाष कुमार मंडल,रामजी मंडल,मुरारी मंडल,सुभाष,राजेंद्र मंडल,रंजन, मंजेश मंडल,मनीष, नीरज,त्रिवेणी, सूरज सहित दर्जनों लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)