जदयू प्रखंड चुनाव : उदाकिशुनगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए प्रदीप : गौतम (बीआरओ)
🔴प्रखंड जदयू का चुनाव 23 फरवरी पूर्व से था निर्धारित।
🔴 नामांकन का समय 10 से 11 बजे तथा नाम वापसी का 11 बजे से साढ़े 11 बजे था निर्धारित।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव पूर्व से निर्धारित तिथि 23 फरवरी सोमवार को उदाकिशुनगंज के राजनंदन कला भवन में संपन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष,पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पार्टी द्वारा प्रखंड पर्यवेक्षक के रूप में कुंदन कुमार बंटी एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में गौतम कुमार मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी गौतम कुमार मेहता ने पत्रकारों से बताया कि 23 फरवरी को निर्धारित समय और स्थान पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव उदाकिशुनगंज में संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे से 11 बजे तक अध्यक्ष पद हेतु मात्र एक आवेदन प्रदीप मंडल का प्राप्त हुआ।इसके पश्चात 11 बजकर 5 मिनट में उपेंद्र मेहता का दूसरा आवेदन तथा तीसरा आवेदन जनार्दन राय का 11 बजकर 7 मिनट में प्राप्त हुआ। चुनाव हेतु बने नियम के अनुसार 11 बजे के बाद प्राप्त अध्यक्ष पद हेतु आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया। इस तरह 10 और 11 बजे के बीच समय से प्राप्त हुए अध्यक्ष पद हेतु एक आवेदन निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल का स्वीकार किया गया। श्री गौतम ने कहा कि उदाकिशुनगंज के 12 पंचायत के क्रियाशील सदस्य के समक्ष चुनाव संपन्न कराया गया। सभी सदस्यों के समक्ष प्रदीप मंडल को निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई।
निर्विरोध निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा कि हम जदयू के सभी क्रियाशील सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि 12 पंचायत के जदयू अध्यक्ष में से 9 पंचायत अध्यक्ष का समर्थन प्राप्त हुआ। जिसमें गोपालपुर से यशवंत कुमार,मजौरा से मिथिलेश राम, मधुवन से देवनारायण राम,बीड़ी रणपाल से राजकुमार साह,लश्करी से गिरीश कुमार,पीपड़ा करौती से विकास कुमार एवं बुधामा पंचायत से राजीव कुमार,बराही आनंदपुरा से रामानंद महतो,नयानगर से विद्याधर सिंह ने अपने 465 क्रियाशील सदस्यों के साथ समर्थन देते हुए हमें फिर से अध्यक्ष पद हेतु चयनित करते हुए संगठन हेतु कार्य करने का मौका दिया। नवचयनित अध्यक्ष ने इस मौके पर उपस्थित जदयू जिला उपाध्यक्ष संजय मंडल,जदयू के युवा अध्यक्ष अजय मंडल,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविंद महतो, मीडिया सेल के संतोष कुमार, बीएलओ-1 सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अनुसूचित जाति के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विलाश राम सहित सभी वरिष्ठ नेता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आगे के वर्षों में इन्हें प्रखंड संगठन को और मजबूती प्रदान करने की प्राथमिकता रहेगी।
जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हेतु इस चुनाव के मौके पर बीआरओ गौतम कुमार मेहता, प्रखंड पर्यवेक्षक कुंदन कुमार बंटी,जदयू के सदस्य मु.कसीरूद्दीन,धनश्याम पटेल,संजय मार्सल,नीतिश राणा,विलाश राम, जय प्रकाश मंडल, अशोक सिंह, गुलाब चंद पोद्दार,राम सहनी,सौरभ कुमार एवं बुधामा पंचायत के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह "रितु" के साथ सैकड़ों महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।
सभी ने प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल जिंदाबाद का नारा देते हुए अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर तथा नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष को फूल की माला पहनाकर स्वागत व खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक