खाड़ा में दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि पर आधारित प्रशिक्षण का आयोजन

🔴 पंचायत के किसान संस्कृत विद्यालय परिसर पहूंचकर लें दो दिवसीय प्रशिक्षण। 

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।


उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत में दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि पर आधारित प्रशिक्षण  रविवार 1 मार्च और 2 मार्च सोमवार को आयोजित की जा रही है।

इसकी जानकारी खाड़ा पंचायत के किसान सलाहकार अनील कुमार पाठक ने दी। उन्होंने खाड़ा पंचायत के  

 समस्त किसान भाइयों और बहनों से अपील करते हुए कहा कि दिनांक 1 मार्च रविवार को दिन के 12 बजे से खाड़ा पंचायत में अवस्थित अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि पर आधारित प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है, जो 2 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में कृषक उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ उठावें। किसान सलाहकार ने कहा कि प्रशिक्षण की अध्यक्षता मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर करेंगे और मौके पर आत्मा के प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थ राज भी मौजूद रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल